img-fluid

उनका कसूर यह है कि वे हिन्दू हैं…

  • August 25, 2024

    • कुछ तो कीजिए मोदीजी… घर में विभीषण है फिर नाभी पर वार कर अधर्मी के अंत में देरी क्यों…

    यह जुल्म नहीं जुर्म है… जिस देश को हमने बनाया… हमने आजाद कराया… घुटन और कैद में जी रहे लोगों को बांग्लादेश बना कर थमाया… वो जालिम आज उस देश में बसे हिन्दुओं के साथ दरिंदगी और वहशियत पर आमादा हैं… उनके घरों को लूटा जा रहा है.. सड़कों पर पीटा जा रहा है… बच्चों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा जा रहा है… युवतियों और महलिाओं के साथ शैतानी बर्बरता बरती जा रही है… उनकी अस्मतें लूटी जा रही हैं… व्यापार-कारोबार तबाह किए जा चुके हैं… लोग भूखे मरने और सड़कों पर लावारिस जिंदगी बिताने पर मजबूर नजर आ रहे हैं… और हम चुपचाप बैठे हैं तो लानतें हैं ऐसे हिन्दूवादी होने पर… क्यों नहीं हमारा राजपूती खून नहीं खौल पा रहा है…क्यों नहीें हिन्दुत्व की रक्षा के लिए बनी सिखों की कौम का दिल दहल रहा है… क्यों नहीं राम के अनुयायी पाप की इस लंका के दहन के लिए मशाल नहीं उठा रहे हैं… क्यों नहीं कृष्ण के भक्त महाभारत का मैदान सजा रहे हैं… क्यों हम अगड़े-पिछड़ों में बंटकर हिन्दू कौम की एकता और अपनों की रक्षा के लिए एकजुट हो पा रहे हैं… क्या कर रही है हमारी सरकार… रामजी का मंदिर बनाने से रावणों का सर्वनाश नहीं होता… जब राम के भक्त इस देश के हिन्दू वानरों की फौज जब तैयार है तो हमारी मर्यादा हमारी सीमाओं के हरण की कोशिशें तो दूर सोच भी कैसे जिंदा है… हम संवेदनशील हैं… हम सहिष्णु हैं… हम दयावान हैं… हम शरण में आए लाचार की मदद करने के लिए संकल्पित हैं… इसीलिए शेख हसीना हमारे देश में महफूज है… यदि कोई ललकार हमारे अस्तित्व के खिलाफ बुलंद होती है तो जवाब यलगार में दिया जाना चाहिए… वार सामने से हो या सोच पर किया जाए… लेकिन घाव दर्द देना चाहिए… अपने देश में हम हर वर्ग, हर धर्म और हर मजहब का सम्मान करते हैं तो दूसरे देश से भी यही सिला मिलना चाहिए… हिन्दुओं की रक्षा के लिए इस देश के हिन्दू ही क्यों जुटे.. मुसलमानों को भी आगे बढ़ना चाहिए… इस देश की धर्म निरपेक्षता पूरी दुनिया को समझना चाहिए और फिर भी उन्मादी, उपद्रवी और होश खो चुके बांग्लादेशी नहीं समझे तो मोदीजी आपको ही कुछ करना चाहिए… जिस शेख हसीना को पाला है उसे विभीषण बनाईए और नापाक बांग्लादेश की नाभी पर वार कर अधर्म का अंत करना चाहिए…


    Share:

    300 से ज्यादा रॉकेट, इजराइल पर हमले के बाद हिजबुल्लाह का बड़ा बयान

    Sun Aug 25 , 2024
    डेस्क: हिजबुल्लाह और इजराइल के बीच चरम पर चल रहे तनाव ने लगभग जंग का रूप ले ही लिया है. लेबनान सीमा पर दोनों ओर हवाई हमले हो रहे हैं. रविवार तड़के इजराइल के हिजबुल्लाह ठिकानों को निशाना बनाने के बाद हिजबुल्लाह ने जवाबी हमला करते हुए इजराइल पर करीब 320 रॉकेट दागे हैं. हिजबुल्लाह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved