• img-fluid

    रूस की जेल में ISIS आतंकियों ने सुरक्षाबलों को बनाया बंधक, खूनी संघर्ष में आठ की मौत

  • August 24, 2024

    मॉस्को। रूस के वोल्गोग्राड इलाके में स्थित उच्च सुरक्षा वाली जेल आईके-19 सुरोविकिनो पैनल कालोनी में आईएसआईएस आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस खूनी संघर्ष में आठ लोगों की मौत हो गई। ISIS आतंकियों ने चाकूओं से जेल कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों पर हमला बोल दिया। बाद में रूसी सुरक्षाबलों ने चारों आतंकियों को मार गिराया। दरअसल जेल में अनुशासन संबंधी बैठक चल रही थी।


    इसी दौरान कैदियों के एक समूह ने जेल कर्मचारियों पर चाकूओं से हमला कर दिया। हमला करने वाले कैदियों की पहचान रामजीदीन तोशेव (28 वर्षीय) रुस्तमचोन नवरूजी (23 वर्षीय) नाजिरचोन तोशोव (28 वर्षीय) और तैमूर खुशिनोव (29 वर्षीय) के रूप में हुई है। ये चारों उज्बेकिस्तान और ताजिकिस्तान मूल के थे। इन आतंकियों के हमले में चार सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। साथ ही इन लोगों ने आठ अन्य सुरक्षाकर्मियों और चार कैदियों को बंधक भी बना लिया।

    Share:

    इमरजेंसी रिलीज से पहले कंगना का खुलासा, इंदिरा की कौन सी बात थी नापसंद ?

    Sat Aug 24 , 2024
    मुंबई। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म इमरजेंसी (film emergency) रिलीज होने वाली है। कंगना इस फिल्म में इंदिरा गांधी का रोल निभाएंगी। फिल्म को लेकर फैंस में बेहद उत्साह है। इस बीच कंगना रनौत फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उन्होंने फिल्म प्रमोशन के लिए दिए एक इंटरव्यू में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved