• img-fluid

    पीएम मोदी के दौरे से पहले यूक्रेनी सेना ने रूसी गांव पर जमाया कब्जा, सैनिकों से मिलने पहुंचे जेलेंस्की

  • August 23, 2024


    कीव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के यूक्रेन (Ukraine) दौरे से पहले यूक्रेनी सेना ने रूसी गांव (Russian village) पर कब्जे का दावा किया है। इससे खुश होकर यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (President Volodymyr Zelensky) सीमा पर सैनिकों से मिलने पहुंचे हैं। यह गांव रूस-यूक्रेन की सीमा पर स्थित है। वहीं, रूस ने भी दावा किया है कि उसने पू्र्वी यूक्रेन के गांव पर कब्जा किया है। यूक्रेन ने यह भी कहा है कि उसने दक्षिणी रूस में एक हवाई अड्डे पर ड्रोन हमला किया है। उधर, रूसी सेना भी पूर्वी यूक्रेन में धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। इस बीच पीएम मोदी 23 अगस्त को पोलैंड से ट्रेन के जरिए यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचेगें।

    रूस के साथ नए मोर्चे खोल रहा यूक्रेन

    रूस ने कहा कि उसके सैनिकों ने अपनी सीमा में घुसपैठ करने के यूक्रेनी सेना के प्रयास को विफल कर दिया। यह हमला पश्चिमी रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी आक्रमण स्थल से लगभग 240 किमी (150 मील) दूर हुआ। इससे संकेत मिलता है कि यूक्रेन इस युद्ध को और अधिक सीमा क्षेत्रों में ले जाने का लक्ष्य बना रहा है। कुर्स्क में अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने यूक्रेनी घुसपैठ के बीच नागरिकों की सुरक्षा में मदद के लिए कंक्रीट के शेल्टर को बनाना शुरू कर दिया है। इसे पूरे कुर्स्क क्षेत्र में बनाया जा रहा है।

    रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन में बढ़ाई स्पीड

    यूक्रेनी सैनिकों ने 6 अगस्त को रूसी सीमा पार कर कुर्स्क में एक आश्चर्यजनक हमला किया था। इसके बाद से यूक्रेन ने रूस के एक बड़े भूभाग पर कब्जा करने का दावा किया है। यूक्रेन ने यहां तक कहा है कि उसने रूसी जमीन पर एक मिलिट्री बेस भी स्थापित कर लिया है। रूस ने भी स्वीकार किया है कि कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सेना ने घुसपैठ किया है, लेकिन उसने यह भी कहा है कि इस घुसपैठ को जल्द ही विफल कर दिया जाएगा। इस बीच रूसी सेना पूर्वी यूक्रेन तेजी से आगे बढ़ रही है। ऐसे में यूक्रेन के लिए भी पूर्वी मोर्चे पर दबाव बढ़ने लगा है।

    Share:

    यूपी पुलिस सिपाही भर्ती आज, 9 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा के किए गए बेहद कड़े इंतजाम

    Fri Aug 23 , 2024
    लखनऊ । उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के 67 जिलों में 1174 परीक्षा केंद्रों पर करीब नौ लाख 60 हजार अभ्यर्थी शुक्रवार को सिपाही भर्ती परीक्षा (UP Police Constable Recruitment) देंगे। इसी साल फरवरी में हुई यह परीक्षा पर्चा (Exam Paper) लीक होने की वजह से रद्द कर दी गई थी। इसके बाद ही अब पांच […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved