• img-fluid

    रूसी राष्ट्रपति पुतिन दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर अजरबैजान पहुंचे, कश्मीर पर भारत का खुलकर करता है विरोध

  • August 20, 2024

    बाकू: रूसी राष्ट्रपति (Russian President) व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर अजरबैजान की राजधानी बाकू पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी अजरबैजान (Azerbaijan) के प्रथम उप प्रधानमंत्री याकूब एयूबोव (yakov ayubov), उप विदेश मंत्री समीर शरीफोव, रूस में अजरबैजान के राजदूत पोलाड बुलबुलोग्लू और अजरबैजान में रूसी राजदूत मिखाइल येवदोकिमोव ने किया। अजरबैजान को पाकिस्तान का कट्टर समर्थक देश माना जाता है। वह कश्मीर मुद्दे पर दुनिया के हर मंच पर पाकिस्तान का साथ देता है। दोनों देशों में गहरा रक्षा संबंध भी है। ऐसी भी खबरें हैं कि अजरबैजान पाकिस्तान से जेएफ-17 लड़ाकू विमान खरीद सकता है।

    अजरबैजान से नजदीकी बढ़ा रहा रूस

    19 अगस्त को पुतिन ने अजरबैजान के पूर्व राष्ट्रीय नेता हेदर अलीयेव के कब्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अजरबैजानी राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ वार्ता भी की। दोनों पक्षों ने इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों, रणनीतिक साझेदारी और कुछ अन्य क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श किया। बैठक के बाद पुतिन और अलीयेव ने कई समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए हैं। अजरबैजानी राष्ट्रपति ने अपने घर पर पुतिन के सम्मान में डिनर का भी आयोजन किया। इस दौरान पुतिन को अलीयेव और उनकी पत्नी के साथ बातचीत करते देखा गया।

    रूस की विदेश नीति बदल रहे पुतिन

    पुतिन की इस यात्रा को आर्मीनिया-अजरबैजान युद्ध के बीच रूस की बदलती विदेश नीति के तौर पर देखा जा रहा है। कुछ महीने पहले तक अजरबैजान की आक्रामकता से आर्मीनिया की रक्षा की जिम्मेदारी रूस की थी। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों से रूस की निष्क्रियता को देखते हुए आर्मीनिया ने अपनी रक्षा के लिए भारत समेत पश्चिमी देशों का रुख किया है। आर्मीनिया ने भारत से बड़ी मात्रा में हथियार खरीदे हैं और अमेरिका के साथ सैन्य अभ्यास भी किया है। एक साल पहले तत्कालीन अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने आर्मीनिया का दौरा भी किया था।

    पाकिस्तान का खास है अजरबैजान

    अजरबैजान और पाकिस्तान में दोस्ती जगजाहिर है। अजरबैजान के राष्ट्रपकि इल्हाम अलीयेव इस्लाम के नाम पर पाकिस्तान को अपना भाई बताते हैं। उनके शासनकाल में अजरबैजान ने संयुक्त राष्ट्र के मंच पर कई बार कश्मीर का मुद्दा उठाया है। अभी कुछ दिनों पहले ही अलीयेव ने पाकिस्तान का दौरा किया था, जहां उन्होंने एक बार फिर कश्मीर राग अलापा था। उन्होंने पाकिस्तान के साथ रक्षा संबंधों को मजबूत करने को लेकर समझौते पर भी हस्ताक्षर किए थे।

    Share:

    बिहार : बेटे ने लालच में आकर बुजुर्ग मां की कुदाल से काटकर कर दी हत्या, पिता ने भागकर बचाई अपनी जान

    Tue Aug 20 , 2024
    मधुबनी । बिहार (Bihar) के मधुबनी (Madhubani) में एक कलियुगी बेटे (Son) ने चंद लालच के आवेश में आकर अपनी बुजुर्ग मां की बेरहमी से हत्या कर दी। उसने पिता को भी काटने की कोशिश की लेकिन उन्होंने भागकर अपनी जान बचा ली। मामला हरलाखी थाना क्षेत्र (Harlakhi Police Station Area) के गोपालपुर गांव का […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved