• img-fluid

    राष्ट्रपति चुनाव की रेस से बाहर होने के बाद पहली बार कमला हैरिस के साथ दिखे बाइडन

  • August 16, 2024

    वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस गुरुवार को मैरीलैंड में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में संयुक्त रूप से उपस्थित हुए। दरअसल, जो बाइडन के राष्ट्रपति चुनाव की रेस से बाहर होने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी ने कमला हैरिस को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस चुनाव की रेस से बाहर होने के बाद पहली बार बाइडन और हैरिस एक साथ किसी कार्यक्रम में शामिल हुए। दोनों दवाओं की कीमतों को लेकर ऐतिहासिक फैसले का जश्न मनाने के लिए इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में बाइडन ने दवाओं की लागत को कम करने के लिए अपनी दशकों पुरानी वकालत पर प्रकाश डाला। वहीं हैरिस इस कार्यक्रम में प्रमुख के तौर पर थीं।


    हैरिस के संबोधन के बाद जैसे ही राष्ट्रपति बाइडन ने बोलना शुरू किया, दर्शक वहां से जाने लगे। बता दें कि बाइडन अपनी बढ़ती उम्र को देखते हुए राष्ट्रपति की दौड़ से बाहर हो गए थे। वहीं दूसरी तरफ, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सत्ता में वापसी करने की कोशिश में लगे हुए हैं। कमला हैरिस ने राष्ट्रपति पद के लिए अपनी पार्टी का नामांकन सुरक्षित कर कर लिया है। उन्हें डेमोक्रेटिक नेशनल कंवेंशन में मतदान करने वाले 4,567 प्रतिनिधियों में से 99 फीसदी का समर्थन मिला। वह पार्टी का टिकट पाने वाली पहली अश्वेत और एशियाई-अमेरिकी महिला हैं।

    Share:

    अमेरिकी अखबार का दावा, आज राष्ट्रपति चुनाव हुए तो कमला हैरिस के जीतने की संभावना ज्यादा

    Fri Aug 16 , 2024
    वॉशिंगटन. अमेरिका (America) के राष्ट्रपति चुनाव (presidential election) में अब कुछ ही महीनों का समय रह गया है। इस बीच देश में हुए कई सर्वे में अब डेमोक्रेट पार्टी (Democrat Party) की तरफ से उम्मीदवार कमला हैरिस (Kamala Harris) को रिपब्लिकन उम्मीदवार (Republican candidates) डोनाल्ड ट्रंप (donald trump) के ऊपर बड़ी बढ़त बनाते दिखाया जा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved