• img-fluid

    MP: शिवपुरी में महिला बैंककर्मी के घर में चोरी, 50 हजार रुपये का सामान चुरा ले गए चोर

  • August 14, 2024

    शिवपुरी। शिवपुरी में महिला बैंककर्मी के घर में चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दिन में उक्त बैंक कर्मी ड्यूटी पर गए थे, इसी दौरान सूने घर में चोर घुस गए और 50 हजार का सामान चुरा कर ले गए। चोरी की इस वारदात के बाद क्षेत्र में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। दिन में ही चोरी की वारदात हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।


    फरियादिया मोनिका गुप्ता पत्नि अमित बंसल उम्र (35) निवासी प्रगति बाजार शिवपुरी ने पुलिस को दर्ज की गई शिकायत में बताया है कि 02.30 बजे उसकी मां ने फोन लगाकर बताया कि घर में चोरी हो गई है। तब मैंने अपने घर जाकर देखा तो मेरे घर के कमरे में सामान फैला पडा तथा दोनों अलमारियां खुली हुई थी। उन्होंने अपना सामान देखा तो अलमारी में रखे हुये 35,000/- नगदी एवं चांदी की दो जोड़ी पायल, पुरानी इस्तमाली, चार जोड़ी बिछिया पुरानी इस्तमाली, चांदी के दो कड़े जिनकी कीमती करीवन 15,000 होगी, जिन्हें वो सामने आने पर पहचान लेगी, कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गया।

    Share:

    तिरंगामय हुआ इंदौर, कल विजयवर्गीय लेंगे परेड की सलामी और करेंगे ध्वजारोहण

    Wed Aug 14 , 2024
    14 दल रहेंगे परेड में शामिल, अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित, 40 हजार से ज्यादा नागरिकों ने भी लिया संकल्प इंदौर। हर घर तिरंगा अभियान जोर-शोर से इंदौर जिले में चलाया जा रहा है। रोजाना रैलियों सहित शपथ दिलाई जा रही है। 40 हजार से अधिक नागरिकों ने शपथ ली। इसके साथ ही स्वच्छता को लेकर भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved