• img-fluid

    कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप, ब्लूटूथ हेडफोन की मदद से मुख्‍य आरोपी को पुलिस ने दबोचा

  • August 11, 2024

    कोलकाता । कोलकाता (Kolkata)के अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप (trainee doctor raped)और फिर बर्बर हत्या के मामले (barbaric murder cases)में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार (main accused arrested)कर लिया है। आरोपी का नाम संजय रॉय बताया गया है। घटनास्थल पर छूटे एक ब्लूटूथ हेडफोन की मदद से पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। बता दें कि कोलकाता के सरकारी अस्पताल आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में डॉक्टर का अर्धनग्न शव पाया गया था। महिला चेस्ट मेडिकल डिपार्टमेंट में दूसरे साल की छात्रा थी। घटना के दौरान वह ड्यूटी पर थी।


    महिला का शव खून से लथपथ पड़ा था। प्राथमिक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में सामने आया का कि डॉक्टर का रेप किया गया था। उनकी आंख और मुंह से खून निकल रहा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद कोलकाता पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। इसके बाद पुलिस ने संदिग्धों की लिस्ट तैयार की।

    पुलिस को घटनास्थल पर एक ब्लूटूथ हेडफोन मिला था। सीसीटीवी फुटेज में घटनास्थल के आसपास आरोपी संजय रॉय को देखा गया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह उसे जल्दी अस्पताल से निकलते भी देखा गया। इसके बाद पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया। पुलिस ने सभी संदिग्धों का मोबाइल फोन जब्त कर लिया था। पुलिस ने सभी मोबाइल फोन से उस ब्लूटूथ हेडफोन को पेयर कराने की कोशिश की। संजय रॉय के फोन से ब्लूटूथ डिवाइस अपने आप कनेक्ट हो गई। इसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

    पुलिस टीम के सामने संजय रॉय रोने लगा और जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि पहले संजय ने अलग-अलग जवाब दिए और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। पुलिस ने बताया, अब हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उसके साथ कोई और भी था या नहीं। रिपोर्ट के मुताबिक संजय रॉय सिविक पुलिस में है। एक पुलिस अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसके साथ ही संजय रॉय को तैनात किया गया था।

    इस घटना के बाद डॉक्टरों में काफी गुस्सा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि सरकार आरोपी के लिए मौत की सजा की मांग करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने की कोशिश होगी।

    Share:

    बांग्लादेश: अल्पसंख्यकों पर हमलों को बताया जघन्य, यूनुस बोले- हम एक साथ लड़े और साथ रहेंगे

    Sun Aug 11 , 2024
    ढाका. बांग्लादेश (Bangladesh) की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस (mohammed yunus) ने शनिवार को हिंसा प्रभावित अल्पसंख्यक (minorities) समुदायों पर हमलों की निंदा की. उन्होंने अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों को जघन्य (heinous) बताया और सभी युवाओं से हिंदू, ईसाई, बौद्ध परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया. बांग्लादेश के दो हिंदू संगठनों- […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved