• img-fluid

    मोदी सरकार में कैबिनेट सचिव बने टी वी सोमनाथन, राजीव गौबा की लेंगे जगह

  • August 10, 2024

    नई दिल्ली। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी टी वी सोमनाथन (Senior IAS officer T V Somanathan) को शनिवार को राजीव गौबा की जगह (Rajiv Gauba) कैबिनेट सचिव नियुक्त किया (appointed cabinet secretary) गया है। सोमनाथन, तमिलनाडु कैडर के 1987-बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जो फिलहाल केंद्रीय वित्त सचिव और सचिव, व्यय के रूप में कार्यरत हैं। उनकी नियुक्ति को लेकर जारी आधिकारिक आदेश में कहा गया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 30 अगस्त 2024 से दो साल के कार्यकाल के लिए कैबिनेट सचिव के रूप में श्री टी वी सोमनाथन, आईएएस की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।


    कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने आधिकारिक आदेश में कहा, ‘कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने श्री टी वी सोमनाथन, आईएएस को कैबिनेट सचिवालय में विशेष कर्तव्य अधिकारी के रूप में नियुक्ति की तारीख से लेकर कैबिनेट सचिव के रूप में कार्यभार संभालने तक की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है।’ इससे पहले राजीव गौबा ने पांच वर्ष पूर्व 30 अगस्त 2019 को कैबिनेट सचिव का पदभार संभाला था।

     

    Share:

    क्या AAP के लिए संजीवनी है मनीष सिसोदिया की रिहाई, दिल्ली की राजनीति में क्या-क्या बदलेगा?

    Sat Aug 10 , 2024
    नई दिल्ली: मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) के जेल से बाहर आने के बाद दिल्ली और आप की राजनीति में क्या-क्या बदलाव होगा? दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद से ही यह सवाल सुर्खियों में है. सिसोदिया की शराब घोटाले में जमानत तब मिली है, जब राजधानी में विधानसभा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved