• img-fluid

    विधानसभा 3 में बनेगा रिकार्ड, 20 हजार महिलाएं उठाएंगी कावड़

  • August 10, 2024

    इंदौर। विधानसभा 3 में इस बार एक बड़ी मातृशक्ति कावड़ यात्रा निकालकर रिकार्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। श्रावण मास के चौथे सोमवार की सुबह निकलने वाली इस कावड़ यात्रा में 20 हजार महिलाओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। यात्रा में महिलाएं गांधी हॉल स्थित गोपेश्वर महादेव से जल भरकर राजबाड़ा स्थित जबरेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेंगी और वहां भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करेंगी।


    विधायक गोलू शुक्ला इस कावड़ यात्रा का आयोजन कर रहे हैं। वे लंबे समय से बाणेश्वरी कावड़ यात्रा निकाल रहे हैं, जो श्रावण मास के पहले सोमवार से दूसरे सोमवार तक आयोजित की जाती है। इस बार वे अपने क्षेत्र की महिलाओं को लेकर एक बड़ी कावड़ यात्रा निकाल रहे हैं। सोमवार को निकलने वाली इस कावड़ यात्रा के लिए प्रत्येक वार्ड से बड़ी संख्या में महिलाएं चलेंगी। सभी महिलाएं सोमवार को ही सुबह 10 बजे गांधी हॉल स्थित गोपेश्वर मंदिर से निकलेंगी और एमटीएच कंपाउंड, खातीपुरा, कृष्णपुरा छत्री से होते हुए राजबाड़ा के पीछे बने जबरेश्वर मंदिर पहुंचेंगी और वहां अभिषेक करेंगी। यात्रा संयोजक दीपेंद्रसिंह सोलंकी ने बताया कि देवी अहिल्या के 300वें जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर निकाली जाने वाली इस कावड़ यात्रा में 20 हजार महिलाओं के शामिल होने का अनुमान है। गांधी हॉल से महिलाएं देश की पवित्र नदियों का जल लेकर अपने मस्तक पर धारण करेंगी। इनमें कुछ महिलाएं कावड़ तो कुछ महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर चलेंगी।

    Share:

    MP : अजगर ने बकरी का बच्चा निगला, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

    Sat Aug 10 , 2024
    उज्जैन। जिले के बड़नगर (Badnagar) के पास सुनेडा गांव से वन विभाग (forest department) ने अजगर (Python) को पकड़ा है। गांव के जंगल में अजगर ने बकरी का बच्चा (baby goat) निगल लिया था। इसे चरवाहे ने देखा तो ग्रामीण क्षेत्र में हडकंप मच गया। जिला मुख्यालय (District Headquarters) को सूचना देने के बाद देर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved