• img-fluid

    रात में तकिया और गद्दा लेकर विधानसभा के अंदर पहुंचे कांग्रेस विधायक, ताली बजाकर गाए भजन

  • August 06, 2024

    डेस्क। राजस्थान विधानसभा में रातभर कांग्रेस विधायक धरने पर बैठे रहे। कांग्रेस विधायक सदन के अंदर तकिया और गद्दा लेकर आए हुए थे। विधानसभा के अंदर ही बिस्तर लगाकर कांग्रेस नेताओं ने तालियां बजाकर ‘रघुपति राघव राजाराम… पतित पावन सीता राम’ का भजन गाया। कांग्रेस की 7 महिला विधायक भी पूरी रात धरने पर बैठी रहीं। कांग्रेस की महिला विधायकों में अनीता जाटव, शिखा मील बराला, इंद्रा मीणा, रमीला खड़िया, सुशीला डूडी , गीता बरवड़ और शिमला देवी धरने में शामिल हुईं।

    पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को राजस्थान विधानसभा से कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर के निलंबन की आलोचना करते हुए कहा कि सदन में विपक्षी सदस्यों के साथ अलोकतांत्रिक और गलत व्यवहार किया जा रहा है। सरकारी वकीलों की नियुक्ति से जुड़े मुद्दे पर सोमवार को सदन में हंगामे और नारेबाजी के बीच विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव पर कांग्रेस के मुकेश भाकर को शेष सत्र के लिए निलंबित करने की घोषणा की थी।


    जब अध्यक्ष संदीप शर्मा ने मार्शलों को निलंबित विधायक को सदन से बाहर निकालने का आदेश दिया। इस पर कांग्रेस के अन्य विधायकों ने मार्शलों को सदस्य को सदन से बाहर निकालने से रोका। इसको लेकर विधानभा में जमकर हंगामा हुआ। विधानसभा के अंदर हाथापाई के दौरान एक महिला कांग्रेस विधायक गिर गईं, जबकि अन्य महिला विधायक ने कहा कि उनकी चूड़ियां टूट गईं। विधानसभा में भारी हंगामे के बीच नारेबाजी करते हुए कांग्रेस विधायक सदन के वेल में आ गए। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा दिनभर के लिए कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा के बाद भी धरने पर बैठे रहे। कांग्रेस विधायकों का यह धरना पर रात भर चला।

    Share:

    माफी गलतियों के लिए होती है, अपराधों के लिए नहीं- CM भगवंत मान

    Tue Aug 6 , 2024
    डेस्क। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 2015 की बेअदबी की घटनाओं को लेकर सुखबीर सिंह बादल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि माफी गलतियों के लिए होती है, अपराधों के लिए नहीं। इससे पहले शिरोमणि अकाली दल प्रमुख बादल ने अपनी पार्टी के सत्ता में रहने के दौरान की “सभी गलतियों” के लिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved