• img-fluid

    इन्दौर से रात 12 बजे पुणे जाने वाली फ्लाइट सुबह चार बजे हुई रवाना, एयरपोर्ट पर हंगामा

  • August 04, 2024

    • रात 11 बजे मुंबई से आने वाली फ्लाइट रात 3 बजे पहुंची इंदौर
    • कल इंदौर आने और जाने वाली 20 उड़ानें तय समय से एक से चार घंटे तक लेट रहीं
    • यात्री सुबह से देर रात तक होते रहे परेशान

    इंदौर। देश (India) के कई शहरों में भारी बारिश (Heavy rain) के चलते आम जनजीवन से लेकर हवाई यातायात (air traffic) तक प्रभावित हो रहा है। इसके कारण ऐसे शहर भी प्रभावित हो रहे हैं, जहां ज्यादा बारिश नहीं है। कल ऐसे ही इंदौर (Indore) आने और जाने वाली 20 उड़ानें तय समय से एक से चार घंटे तक देरी से आई व गई। इसके कारण सुबह से लेकर रात तक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट (airport) पर हंगामा भी किया।



    विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक कल सबसे ज्यादा लेट मुंबई-इंदौर-पुणे उड़ान रही। इंडिगो एयर लाइंस की यह उड़ान रात 11.10 बजे मुंबई से इंदौर आकर 11.55 बजे से पुणे जाती है, लेकिन कल रात यह उड़ान मुंबई से चार घंटे देरी से रात 3 बजे इंदौर पहुंची। इसके बाद यात्रियों को लेकर आज अलसुबह 4 बजे इंदौर से पुणे के लिए रवाना हुई। इससे परेशान यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा भी किया। कंपनी ने ऑपरेशनल कारणों से फ्लाइट लेट होने की बात कही, वहीं सूत्रों की माने तो मुंबई में विमान में तकनीकी खराबी आने के चलते फ्लाइट देरी से आई व गई। बताया जा रहा है कि बजे कल उड़ानों के लेट होने को सबसे लेट रात 12 बजे पुणे से आने वाली फ्लाइट रही, जो सुबह 4 बजे इंदौर पहुंची।

    10 शहरों की 20 उड़ानें हुईं लेट
    अधिकारियों ने बताया कि कल सुबह से रात तक कुल 10 शहरों की 20 उड़ानें लेट रहीं। इनमें सबसे ज्यादा मुंबई की उड़ानें थीं। इसके साथ ही पुणे, दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु, लखनऊ, अहमदाबाद, लखनऊ, शिर्डी और जयपुर की उड़ानें शामिल थीं। ये उड़ानें इंडिगो एयर लाइंस, एलायंस एयर, विस्तारा एयर और एयर इंडिया की थीं। यानी लगभग सभी एयर लाइंस की उड़ानें लेट हुईं और सुबह से देर रात तक यात्रियों को परेशानी झेलना पड़ी।

    Share:

    इन्दौर में भारी बारिश की चेतावनी थी आधा इंच पानी भी नहीं आया

    Sun Aug 4 , 2024
    आज भी है चेतावनी, सुबह से रुक-रुककर हो रही है रिमझिम, तेज बारिश का इंतजार इंदौर। मौसम विभाग (weather department) की भविष्यवाणियां (Predictions) इस बार लगातार गलत साबित हो रही हैं। कल मौसम विभाग ने शहर में भारी बारिश (heavy rain) की चेतावनी दी थी, लेकिन भारी बारिश तो दूर शहर को आधा इंच ( […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved