• img-fluid

    धार में पुलिस ने किया देह व्यापार का भंडाफोड़, लॉज में 15 लड़के और छह लड़कियों को रंगे हाथों पकड़ा

  • August 01, 2024

    धार (Dhar) । धार जिले (Dhar district) के धामनोद थाना अंतर्गत महेश्वर फाटे (Maheshwar Fateh) पर स्थित एक लॉज (Lodge) में पुलिस द्वारा देह व्यापार (Prostitution) का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लॉज में से 15 लड़के और छह लड़कियों को रंगे हाथों पकड़ा है।


    प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को लंबे समय से धामनोद के दीपक लॉज में देह व्यापार की खबरें मिल रही थी। इसको लेकर पुलिस सतर्क रही और बुधवार को अचानक धामनोद थाना पुलिस ने टीम बनाकर लॉज में कार्रवाई की।

    बता दें कि लॉज में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ और संदिग्ध परिस्थितियों में लड़कियों और लड़कों को पकड़ा है। इसके बाद लड़कों और लड़कियों को पुलिस वाहनों में बैठाकर धामनोद थाने पर ले जाया गया। जहां पर आगे की कानूनी प्रक्रिया की जाएगी। साथ ही इस पूरे मामले में दीपक लॉज संचालक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की बात कही जा रही है।

    Share:

    ब्लड कैंसर से पूर्व क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ का निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

    Thu Aug 1 , 2024
    नई दिल्‍ली(New Delhi) । पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़(Indian Cricketer Anshuman Gaekwad) का 71 साल की उम्र में ब्लड कैंसर (Blood Cancer)से लंबी लड़ाई के बाद निधन(death) हो गया है। 12 साल के करियर में गायकवाड़(Gaikwad in career) ने 40 टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने 2 शतकों के साथ 2254 रन बनाए […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved