• img-fluid

    झारखंड में ठनका की चपेट में आने से 10 लोगों की मौत, 12 से अधिक जख्मी

  • July 31, 2024

    रांची (Ranchi) । झारखंड (Jharkhand) में मंगलवार को अलग-अलग जिलों में ठनका की चपेट में आने से 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं दर्जनभर लोग जख्मी हो गए। मृतकों में छह रांची, दो चतरा और एक-एक लोहरदगा और गुमला (Lohardaga and Gumla) के हैं। रांची में वज्रपात से जिन छह की जान गई उसमें तीन मांडर, दो चान्हो और एक रातू का निवासी था। वहीं लोहरदगा में जिस व्यक्ति की मौत हुई वे मनरेगा में सोशल ऑडिटर थे।

    जानकारी के अनुसार, रांची के मांडर प्रखंड के कैम्बो में वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। सभी धनरोपनी की तैयारी करने खेत में गए थे। इसी प्रखंड के बसकी में भी खेत में काम के दौरान एक युवक की मौत हो गई वहीं एक अन्य जख्मी हो गया। उधर, चान्हो के लुंडरी में एक महिला की मौत हो गई और दो घायल हो गए। वहीं इसी थाना क्षेत्र के कंजगी में एक किसान की मौत हो गई। रातू के बिजुलिया में भी एक महिला की जान चली गई।’

    इधर, गुमला के सदर थाना क्षेत्र की डुमरडीह पंचायत के जाना गांव में एक युवक की मौत और दो लोग घायल हो गए। वहीं चतरा के सदर प्रखंड में एक युवक और एक महिला की मौत जबकि दो लोग घायल हो गए।


    चान्हो-मांडर और रातू में वज्रपात से छह लोगों की मौत, सात घायल
    रांची जिले के मांडर, चान्हो और रातू प्रखंड में अलग-अलग जगहों पर मंगलवार को वज्रपात से छह लोगों की मौत हो गई। वहीं सात लोग घायल हो गए इनमें पांच घायलों का रिम्स में इलाज चल रहा है जबकि दो घायल को चान्हो सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

    मांडर प्रखंड में अलग-अलग स्थानों में हुए वज्रपात से तीन लोगों की मौत हो गई और पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना कैम्बो गांव की है, जहां शाम लगभग चार बजे हुए वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। ये सभी मंगलवार की दोपहर में बारिश होने के बाद खेतों में मेड़ बांधने और धनरोपनी की तैयारी करने अपने-अपने खेतों में पहुंचे थे।

    हादसे के बाद परिजन घायलों को लेकर रेफरल अस्पताल मांडर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद 25 वर्षीय राजेश उरांव, 26 वर्षीय सलमोन एक्का को मृत घोषित कर दिया। राजेश रातू थाना क्षेत्र के तिलता गांव का निवासी था और कैम्बो में अपने ससुर बिरसा उरांव के घर पर रहता था। घायलों में लक्ष्मण कच्छप, रोशनी तिग्गा, अविनाश लोहरा और महिला धनिया उरांव शामिल हैं।

    सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है। दूसरी घटना बसकी गांव की है, जहां खेत में काम करने के दौरान 35 वर्षीय नीरज उरांव की वज्रपात से मौके पर मौत हो गई। वहीं मसमानो गांव में खेत में काम करने के दौरान वज्रपात से 55 वर्षीय किसान किशुन गोप गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    Share:

    सोनभद्र : तीन माह से लापता युवती नागिन जैसी हरकतें करती मिली, खबर फैली तो देखने जुट गई भीड़

    Wed Jul 31 , 2024
    कोन (सोनभद्र)। क्षेत्र के रानीडीह (Ranideeh) स्थित गुप्ता धाम गुफा (Gupta Dham Cave) में एक युवती नागिन (snake) जैसी हरकत करती मिली। इसकी जानकारी होते ही लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। युवती सीमावर्ती झारखंड (Jharkhand) के करिवाडीह गांव की रहने वाली है जो तीन माह से लापता थी। युवती की हरकतों का वीडियो […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved