• img-fluid

    यशस्वी जायसवाल की साल 2024 में कमाल की बल्‍लेबाजी, 1000 रन बनाकर पहले पायदान पर

  • July 29, 2024

    नई दिल्‍ली (New Delhi)। भारतीय युवा सेंसेशन यशस्वी जायसवाल(Young sensation Yashasvi Jaiswal) के नाम अभी तक का यह साल रहा है। वह 2024 में एक हजार रन (one thousand runs in 2024)बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज(world’s first batsman) बन गए हैं। जी हां, यह उपलब्धि उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए इंडिया वर्सेस श्रीलंका दूसरे टी20 मैच के दौरान हासिल की, जब उन्होंने 15 गेंदों पर 3 चौकों और 2 गगनचुंबी छक्कों के साथ 30 रनों की तूफानी पारी खेली। यशस्वी जायसवाल ने महज 22 साल की उम्र में एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन पूरे किए हैं, इसी के साथ भारत के लिए सबसे कम उम्र में एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन बनाने के मामले में उन्होंने विराट कोहली की बराबरी कर ली है।


    यशस्वी जायसवाल ने साल 2024 में अभी तक मात्र 13 मैच खेले हैं, जिसमें 63.93 की लाजवाब औसत और 94.54 के स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने 1023 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्धशतक और 2 शतक निकले।

    यशस्वी के बल्ले से इन 1023 में से 740 रन टेस्ट में तो 283 रन टी20 में निकले हैं।

    बात भारत के लिए सबसे कम उम्र में एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन बनाने वाले भारतीयों की करें तो यह रिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने महज 19 साल की उम्र में यह कारनामा 1992 में किया था, इसके बाद 1994 में भी उन्होंने इसे दोहराया था जब वह 21 साल के थे। विराट कोहली ने 2010 में पहली बार एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन का आंकड़ा छूआ था जब वह 22 साल के थे। अब यशस्वी जायसवाल का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है।

    एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन बनाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज-

    19 – सचिन तेंदुलकर (1992)

    21 – रवि शास्त्री (1983)

    21 – विनोद कांबली (1993)

    21 – सचिन तेंदुलकर (1994)

    22 – दिनेश कार्तिक (2007)

    22 – विराट कोहली (2010)

    22 – यशस्वी जायसवाल (2024)*

    यशस्वी जायसवाल की यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 21वीं पारी थी, जिसमें वह 10 बार 30 रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं। यशस्वी करियर की पहली 21 पारियों में सबसे ज्यादा बार 30 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना का रिकॉर्ड धवस्त किया है।

    10 – यशस्वी जयसवाल*

    9 – सुरेश रैना

    9 – युवराज सिंह

    9 – विराट कोहली

    9 – सूर्यकुमार यादव

    8 – ईशान किशन

    8 – मनीष पांडे

    Share:

    एमपी : कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आरिफ अकील का निधन

    Mon Jul 29 , 2024
    भोपाल। सोमवार सुबह जहां राजधानी का आसमान बूंदों भरे बादलों से लबरेज था, वहीं शहर की छाती पर एक मुश्किल भरी खबर भी रखी हुई थी। शेर ए भोपाल (Sher-e-Bhopal) के लकब से पहचाने जाने वाले पूर्व मंत्री (former minister) आरिफ अकील (Arif Aqeel) वैसे तो पिछले कई दिनों से बीमारी की आगोश में समाए […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved