• img-fluid

    उज्जैन में कांस्टेबल को चाकू मारने वाले बदमाश का पुलिस ने किया शॉर्ट एनकाउंटर

  • July 27, 2024

    उज्जैन। उज्जैन (Ujjain) के माधव नगर थाने के आरक्षक (constable) पर गुरुवार रात को गश्त के दौरान एक बदमाश ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। देर रात करीब 3 बजे पुलिस (Police) ने बदमाश का शॉर्ट (short) एनकाउंटर कर दिया। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।



    जबकि उसका दूसरा साथी गिरने से घायल हो गया। तीसरे आरोपित की तलाश की जा रही है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों बदमाश घटिया में एक बाइक सवार से लूट कर कर आए थे। एक सफाई कर्मी से भी बदमाशों ने रुपये छीन लिए थे।

    चाकू से आरक्षक पर हमला कर दिया
    एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि माधव नगर थाने के आरक्षक आकाश जाटव व विक्रम सिंह गुरुवार रात को गश्त कर रहे थे। एक बाइक पर बैठकर तीन संदिग्ध बदमाश जा रहे थे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने आरक्षक आकाश पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

    बदमाशों की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। पुलिस की अलग-अलग पांच टीमें बदमाशों की तलाश में लगी हुई थी। शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे के नीलगंगा पुलिस टीआई विवेक कनोडिया को जानकारी लगी की बदमाश सांवराखेड़ी के रास्ते नागदा की ओर भागने की फिराक में है।

    टीआई ने चलाई गोली, बदमाश के पैर में लगी
    पुलिस ने ने घेराबंदी शुरू की। इस बीच बदमाश बाइक पर दिखाई दिए, उन्हें रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन एक बदमाश ने गोली चला दी। बदमाश को फायर करता देख टीआई विवेक कनोडिया ने जवाबी फायर किया।

    गोली बदमाश के पैर पर जाकर लगी। वही उसका दूसरा साथी भी भाग दौड़ में घायल हो गया। घायल बदमाश को तड़के चार बजे जिला अस्पताल लाया गया। उसके साथी से पूछताछ की जा रही है। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने देशी पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

    रतलाम के रहने वाले हैं बदमाश
    आरक्षक पर चाकू से हमला करने और नीलगंगा टीआई पर गोली चलाने वाला बदमाश महेश उर्फ गोलू पुत्र जगदीश चौहान उम्र 26 वर्ष ग्राम डेलवास थाना ताल जिला रतलाम का रहने वाला है। उसका साथी राहुल बोस उर्फ अमीर चंद भी रतलाम का रहने वाला सामने आया है।

    तीसरा साथी नाबालिग बताया जा रहा है। वह महेश का साला है तथा राजस्थान के उदयपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

    घटिया में भी की थी बदमाशों ने लूट
    एसपी शर्मा ने बताया कि गुरुवार रात को ही बदमाशों ने घटिया में एक बाइक सवार मजदूर से लूटपाट की थी। जिसके बाद बदमाश उज्जैन आ गए थे। यहां पुलिस को देख उन्होंने चाकू से हमला कर दिया था। यह भी जानकारी सामने आई है कि बदमाशों ने एक सफाई कर्मी से भी रुपए छीने थे। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही तीसरे आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Share:

    Niti Aayog : केंद्र पर बरसे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन; भाजपा का पलटवार

    Sat Jul 27 , 2024
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (Niti Aayog) की नौवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। कुछ गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री (Chief Minister) इस बैठक में शामिल नहीं […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved