• img-fluid

    तेल संकट से उबरने के लिए शाही महल को ही किराये पर देगा सऊदी अरब

  • July 09, 2024


    रियाद। कच्चे तेल (Crude oil) की सप्लाई से अर्थव्यवस्था (economy) को चलाने वाले सऊदी अरब (Saudi Arabia ) के आगे संकट खड़ा है। दुनिया भर में जिस तरह से इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicles) का विकल्प बढ़ रहा है, उससे कच्चे तेल की डिमांड में कमी आ सकती है। ऐसी स्थिति सऊदी अरब, कुवैत, कतर जैसे देशों के लिए चिंता की बात है।


    सऊदी अरब ने तो इसकी काट भी खोजना शुरू कर दिया है और उस पर तेजी से काम भी कर रहा है। इसके तहत उसने खेल के आयोजनों को बढ़ावा दिया है तो वहीं मनोरंजन के कार्यक्रम भी करा रहा है। यही नहीं पर्यटन को भी सऊदी अरब बढ़ावा देने पर काम कर रहा है।

    अब पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से सऊदी अरब अपने शासक रहे सऊद बिल अब्दुलअजीज के महल को भी किराये पर देगा। इस महल में पर्यटक रातें गुजार सकेंगे। 3 लाख 65 हजार वर्ग फुट का यह विशाल महल आधुनिक सऊदी अरब के दूसरे शासक सऊद बिन अब्दुलअजीज का घर हुआ करता था। रेड पैलेस के नाम से विख्यात इस महल को 1940 में तत्कालीन क्राउन प्रिंस के लिए तैयार किया गया था। अब इसे अल्ट्रा लग्जरी होटल के तौर पर विकसित किया जा रहा है। इस महल में ठहर कर लोगों को सऊदी अरब की शाही जिंदगी के अनुभव मिल सकेंगे।

    ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार महल को नया रूप बुटीक ग्रुप दे रहा है, जो एक बिल्डर कंपनी है। दशकों तक यह महल शासक का आवास होता था और फिर सरकार का इसे मुख्यालय बना दिया गया था। अब यह एक होटल के तौर पर विकसित होगा। इसके कुल 70 कमरों में पर्यटक रुकेंगे। इससे लोगों को न सिर्फ ठहरने का मौका मिलेगा बल्कि सऊदी अरब की शाही जिंदगी के भी दीदार हो सकेंगे। इसके अलावा इस होटल में सऊदी अरब के शाही परिवार के पसंदीदा व्यंजन परोसे जाएंगे। इस तरह रहने से लेकर खाने तक में लोगों को सऊदी अरब की शाही लाइफस्टाइल का अनुभव कराया जाएगा। इस महल में स्पा सेंटर भी खुलेंंगे, जहां सऊदी की पारंपरिक थेरेपी मिलेंगी।

    सऊदी अरब के इतिहास और संस्कृति को भी बताएगा महल
    बुटीक ग्रुप का कहना है कि सऊदी अरब में यह अपनी तरह का पहला प्रयोग है। हालांकि इसमें रहने की कीमत काफी ज्यादा होगी। बुटीक ग्रुप के सीईओ मार्क डी. कॉसिनिस ने कहा, ‘यह रॉयल जिंदगी को जीने का एक अनुभव होगा।

    Share:

    कार्तिक आर्यन ने ओरछा में खेला वॉलीबॉल, बुंदेली चाट का लुत्फ उठाते भी आए थे नजर

    Tue Jul 9 , 2024
    डेस्क। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ओरछा में इस समय भूल भुलैया 3 की शूटिंग चल रही है। फिल्म में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उनके अलावा विद्या बालन, तृप्ति डिमरी जैसे सितारे भी फिल्म में हैं। पिछले पांच दिन से फिल्मी सितारे ओरछा में शूटिंग कर रहे हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved