• img-fluid

    9 से 12 जुलाई तक होगी जिलों में भाजपा की कार्यसमिति

  • July 08, 2024

    शक्ति केन्द्रों के सम्मेलन के साथ-साथ बूथ एजेंटों का भी होगा सम्मान

    इन्दौर। कल भोपाल (Bhopal) में हुई भाजपा (BJP) की वृहद कार्य समिति (working committee) की बैठक में आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा (framework) तैयार की गई। इसके तहत 9 से 12 जुलाई तक प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों को कहा गया है कि वे अपने यहां कार्यसमिति की बैठकें करें। पार्टी द्वारा दिए गए कार्यक्रमों को नीचे तक पहुंचाएं।


    कल हुई बैठक में नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्रसिंह और सहप्रभारी सतीश उपाध्याय का स्वागत किया गया। बैठक में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश महामंत्री हितानंद शर्मा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र्र यादव मुख्यमंत्री मोहन यादव, वीडी शर्मा के साथ-साथ पूरा मंत्रिमंडल, सांसद, विधायक, जिलों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और मोर्चा-प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और संयोजक मौजूद रहे। संगठन चुनाव के पहले यह बैठक अहम मानी जा रही है। हालांकि दूसरी कार्य समिति की बैठकों की तरह ही इसमें राजनीतिक प्रस्ताव पास किए गए, जिसमें हाल ही में लोकसभा चुनाव में विभिन्न प्रदेशों में भाजपा की जीत के आंकड़े भी बताए गए। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को आने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देकर कहा कि यहां से जाने के बाद 9 से 12 जुलाई तक सभी जिलों की कार्यसमिति की बैठकें की जाए और उसके बाद 10 से 15 जुलाई के बीच मंडल स्तर क ी कार्यसमिति की बैठकें रखी जाए, जिसमें कार्यकर्ताओं को आने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी जाए। वहां 13 स 20 जुलाई के बीच शक्ति केंद्रों का सम्मेलन भी रखा जाए, जिनमें पोलिंग एजेंटों को सम्मानित किया जाना है, वहां 28 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम होगा, जिसे सभी बूथों पर अनिवार्य रूप से सुनाया जाए।

    15 अगस्त तक के कार्यक्रम दिए
    भाजपा हर त्योहार और महत्वपूर्ण दिवसों का आयोजन अपने कार्यकर्ताओं के बीच करती है। पदाधिकारियों को 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का कार्यक्रम बूथ स्तर तक करने के लिए कहा है, वहीं 26 जुलाई को कारगिल दिवस मनाया जाएगा। 14 अगस्त को भारत विभाजन विभीषिका दिवस के साथ-साथ दूसरे दिन 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम मनाने के लिए भी कहा है।

    पहली बार 1099 मंडल अध्यक्ष पहुंचे
    भाजपा की बैठक में पहली बड़ी संख्या में पदाधिकारी पहुंचे। संगठन के आंकड़ों के अनुसार इस बार 1099 मंडल अध्यक्ष बैठक में पहुंचे थे। पहली बार इन्हें भी प्रदेश कार्यसमिति में बुलाया गया था, वहीं करीब 1 हजार पदाधिकारी मिलाकर कुल 2 हजार पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए। .यह पहला मौका था, जब मंडल स्तर के अध्यक्ष को भी बैठक में बुलाया गया था।

    हर महीने मनाएं अपने द्वारा लगाए गए पौधे का जन्मदिन
    कार्यसमिति की बैठक में पौधारोपण अभियान को लेकर भी पदाधिकारियों से चर्चा की गई। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने पदाधिकारियों से कहा कि जो पौधे लगाए जा रहे हैं, उनका जन्मदिन हर महीने मनाया जाए और उनके साथ सेल्फी ली जाए, उनका संरक्षण करें। इससे समाज में अच्छा संदेश जाएगा। कार्यकर्ता समाज को यह एहसास दिलाएं कि भाजपा ही समाज के हित में पहल कर रही है।

    इंदौर से ये शामिल हुए बैठक में
    मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट के साथ-साथ सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा, विधायक गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, उषा ठाकुर, पूर्व विधायक जीतू जिराती, प्रवक्ता आलोक दुबे, नरेंद्र सलूजा, सहमीडिया प्रभारी टीनू जैन, सुभाष चौधरी आदि शामिल हुए।

    Share:

    अमरनाथ धाम यात्रा : जानिए अमरत्व की कथा और कबूतरों के जोड़ा की कहानी !

    Mon Jul 8 , 2024
    नई दिल्‍ली (New Delhi)। जम्मू-कश्मीर (J&K) स्थित बाबा अमरनाथ धाम यात्रा (Baba Amarnath Dham Yatra) 29 जून से शुरू हो चुकी है. भगवान शिव और माता पार्वती (Lord Shiva and Mother Parvati) से जुड़ा ये धाम शिव और शक्ति दोनों का प्रतीक है. तमाम कठिनाइयों, बाधाओं और खतरों के बावजूद यहां हर साल भक्तों का […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved