• img-fluid

    इन्दौर : आज वार्डों में पौधारोपण, कल बिरला आएंगे

  • July 08, 2024

    वार्डों के पार्षदों को निगम ने बांटे पौधे, खाली पड़े स्थानों पर होगा पौधारोपण

    इन्दौर। 51 लाख पौधारोपण (51 lakh saplings planted) सप्ताह के तहत आज अलग-अलग वार्डों (Wards) में जनप्रतिनिधियों द्वारा वृक्षारोपण किया जा रहा है। इनमें पार्षद (Councillor) और विधायकों (MLA) को भी बुलाया गया है। यह अभियान तीन दिन चलाया जाएगा, जिसमें खाली जगह हो और बगीचों में पौधे लगाए जा रहे हैं। वहीं कल एक और बड़ा आयोजन रखा गया है, जिसमें ओम बिरला (Om Birla) आ रहे हैं।


    शहर के सभी 85 वार्डों में पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। कल बड़ी संख्या में बिजासन मंदिर के पास मातृवन में पौधा रोपने लोग पहुंचे थे। उनके साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी थे। इसके बाद अब नगर निगम द्वारा सभी 85 वार्डों में आज से वृहद पौधारोपण अभियान शुरू किया जा रहा है। आज सुबह महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने विधायक महेंद्र हार्डिया और मधु वर्मा के साथ इसकी शुरुआत की। रेसीडेंसी कोठी में खाली पड़ी जमीन पर पौधे लगाए गए। इसके बाद सभी वार्डों में पौधारोपण किया जा रहे हैं। वार्ड क्रमांक 47 में विधायक महेंद्र हार्डिया की मौजूदगी में पार्षद एवं एमआईसी मेंबर नंदकिशोर पहाडिय़ा तथा भाजपा के कार्यकर्ताओं ने वृक्ष लगाए। वहीं वार्ड क्रमांक 27 में निगम सभापति मुन्नालाल यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ तीन मंजिला टीबी अस्पताल के परिसर में पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया है। पार्षदों से कहा गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में बने बाग बगीचों में खाली स्थानों पर पौधारोपण करें। पौधे नगर निगम की ओर से दिए गए हैं। वहीं वार्ड में ऐसा कोई सार्वजनिक स्थान दिखता है, जहां पौधों की जरूरत है, वहां भी पौधे लगाए जाए। इसके साथ-साथ कई समाजों के प्रतिनिधि भी अपने-अपने क्षेत्र में पौधे लगा रहे हैं। कल सिख समाज ने पौधारोपण अभियान चलाया और संत नगर में समाज के रिंकू भाटिया, इंद्रजीत होरा तथा यूथ विंग के अध्यक्ष सनी टुटेजा की मौजूदगी में पौधारोपण किया। यहां पहले दिन 113 पौधे लगाए गए हैं। वहीं 13 जुलाई तक यह अभियान चलता रहेगा। इसके साथ-साथ विजयवर्गीय समाज ने भी कल पौधारोपण किया। समाज के राजेश विजयवर्गीय ने बताया कि समाजजनों ने पौधों को सहेजने का संकल्प भी लिया है। तीन दिन तक यह अभियान लगाता चलता रहेगा। कल लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी इंदौर आ रहे हैं। वे बिजासन मंदिर के सामने वन विभाग की जमीन पर एक बड़े पौधारोपण अभियान में पौधे रोपेंगे।

    Share:

    नेपाल में बारिश का कहर से कोसी, गंडक उफार पर, बिहार पर मंडराया बाढ़ का खतरा

    Mon Jul 8 , 2024
    पटना (Patna)। नेपाल और बिहार में बारिश (Rain in Nepal and Bihar) से उत्तर बिहार की नदियां पूरे उफान पर हैं और पांच नदियों का जलस्तर खतरे के निशान (water level danger signs) को पार कर गया है। राज्य में पिछले 24 घंटों में औसत 23.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। 17 जिलों में शनिवार […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved