• img-fluid

    महाराष्ट्र में सरकार के खिलाफ MVA की तैयारी, BJP को उसी के दांव से करेंगे चित ?

  • July 08, 2024

    मुंबई (Mumbai) ! महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव (assembly elections in maharashtra) तो अभी दूर हैं, लेकिन महिला वोटरों को रिझाने की कोशिशें शुरू हो चुकी हैं। जहां हाल ही में भाजपा (BJP) नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन (Grand Alliance) सरकार ने महिलाओं को 1500 रुपए हर महीने देने का वादा किया है। वहीं, अब महाविकास अघाड़ी ने इसको काउंटर करने की तैयारी कर ली है। सूत्रों के मुताबिक अगर एमवीए सत्ता में आती है तो वह महिलाओं को हर महीने इससे अधिक पैसे देगी।

    गौरतलब है कि हालिया लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद महायुति गठबंधन सरकार ने महिलाओं को कैश पेमेंट की घोषणा की थी। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव कैंपेन के दौरान महिला वोटर कांग्रेस की ‘महालक्ष्मी’ योजना से प्रभावित हुईं। इसलिए महायुति गठबंधन को महिलाओं का वोट उतना नहीं मिला। अब इन वोटर्स को फिर से अपने पक्ष में लाने के लिए महायुति गठबंधन योजनाएं बनाने में जुट गया है।

    [relopst]
    असल में कांग्रेस को महाराष्ट्र में इस तरह का सबक मिल चुका है। यहां पर चुनाव से पहले कांग्रेस नेता कमलनाथ ने सत्ता में आने पर महिलाओं को 1500 रुपए हर महीने देने का ऐलान किया। इसके तत्काल बाद मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं को मिलने वाली 1000 की रकम को बढ़ाकर 1250 कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी ऐलान कर दिया कि अगर भाजपा फिर से चुनाव जीतती है तो इस रकम को बढ़ाकर 1500 कर दिया जाएगा। बाद में भाजपा ने चुनाव जीत भी लिया और कांग्रेस को एक बड़ा सबक मिल गया।

    अब महाराष्ट्र में सरकार द्वारा कैश पेमेंट योजना के ऐलान को कांग्रेस गलत दांव बता रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक कांग्रेस नेताओं का कहना है कि चुनाव करीब है और महायुति ने महिलाओं को मिलने वाली रकम फिक्स कर दी है। अब हम इसका फायदा उठाएंगे और आने वाले चुनाव में महिलाओं के लिए इससे ज्यादा रकम की घोषणा करेंगे। इसके अलावा कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव से जनता के मूड के बारे में बड़ा संकेत मिला है। इससे जाहिर होता है कि लोगों का झुकाव कांग्रेस की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को बिल्कुल भी फायदा नहीं मिलने वाला है।

    गौरतलब है कि हाल-फिलहाल हुए चुनावों में महिलाओं के लिए कैश पेमेंट संबंधी योजनाएं काफी कारगर रही हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा ने ‘लाडली बहना’ योजना के जरिए एक बड़ा उदाहरण पेश किया है। इसके बाद कांग्रेस ने भी इस ट्रेंड को फॉलो किया है। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना के चुनावों में इस योजना के दम पर महिला वोटरों को अपने पक्ष में करने में सफलता पाई है। अब महाराष्ट्र में भी वह इसको दोहराने की योजना बना रही है।

    Share:

    पीओके को भारत में शामिल करने को लेकर क्या बोले केंद्रीय मंत्री प्रतावराव, जानिए

    Mon Jul 8 , 2024
    अकोला। केंद्रीय मंत्री (Union Minister) और शिवसेना सांसद प्रतापराव (Pratap Rao) का रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections)  में 400 सीटें न मिलने का दर्द छलक उठा। उन्होंने दावा किया कि अगर एनडीए ने चुनाव में 400 सीटें जीती होतीं तो पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (POK) भारत का […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved