• img-fluid

    मुंबई में छह घंटे के अंदर हुई 300 मिमी बारिश, सड़कों पर भरा पानी; ट्रेनों पर भी असर

  • July 08, 2024

    डेस्क। मुंबई के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश से जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। कई इलाकों में इसके चलते ट्रैफिक व्यवस्था गड़बड़ा गई है। इतना ही नहीं रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। कई मार्ग की ट्रेनों को रोका गया। यही नहीं कुछ इलाकों के स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों को भी बंद करने का आदेश जारी हुआ है।

    मुंबई में रविवार देर रात एक बजे से सात बजे तक छह घंटों के बीच ही अलग-अलग स्थानों पर 300 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। कुछ निचले इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया। लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं। आज भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

    मुंबई के कुछ इलाकों में बीते रोज हुई भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं दादर में स्थिति ज्यादा गंभीर होती जा रही है। सड़कों से लेकर रेल मार्ग पर जलभराव हो चुका है। स्थिति यहां तक बनी हुई है कि सड़क पर चल रही कार भी आधी पानी में डूबी हुई हैं। रेलवे ट्रैक पर भी पानी जमा हो गया है।


    वहीं मुंबई महानगर पालिका द्वारा छात्रों को होने वाली असुविधा से बचने के लिए, मुंबई (बीएमसी क्षेत्र) के सभी बीएमसी, सरकारी और निजी स्कूलों और कॉलेजों में पहले सत्र के लिए अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही स्थिति की समीक्षा के बाद अगले सत्र के लिए निर्णय की बात कही।

    सीपीआरओ को कहना है कि सायन, भांडुप और नाहुर स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवाएं प्रभावित हैं। पटरियां पानी में डूब गई थीं, इसलिए ट्रेनें करीब एक घंटे तक रोकी गईं। पानी थोड़ा कम होने पर ट्रेन फिर से शुरू की गई हैं। लेकिन ट्रेन सेवाएं अभी भी प्रभावित हैं। वहीं मध्य रेलवे ने बताया कि मुंबई उपनगरीय और हार्बर लाइन पर भारी बारिश के कारण जलभराव के कारण रेल यातायात में देरी हुई। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, कुर्ला-विक्रोली और भांडुप स्टेशन प्रभावित रहे।

    Share:

    MP: राजगढ़ में चौकी धोने के लिए निकले जुलूस पर लौटते समय छत से पानी फेंका, थाने पहुंचा मुस्लिम पक्ष

    Mon Jul 8 , 2024
    राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में मुहर्रम पर्व पर चौकी धोने के जुलूस पर पानी फेंकने का मामला सामने आया है। आक्रोशित मुस्लिम समाज ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामला रविवार देर रात का है। रविवार को देर शाम चांद नजर आया और उसके बाद मुहर्रम पर्व की शुरुआत हो गई। जुलूस […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved