• img-fluid

    51 लाख पौधों के महाअभियान का संतों-महामंडलेश्वर के हाथों शुभारंभ

  • July 06, 2024

    • पितृ पर्वत फिर बना समाज से जुड़े धार्मिक आयोजनों का साक्षी

    इंदौर। इंदौर में 51 लाख पौधे लगाने के अभियान का शुभारंभ आज पितृपर्वत पर संतों और महामंडलेश्वरों की उपस्थिति में हो रहा है। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी शामिल हो रहे हैं। पितृपर्वत पर ही एक बड़ा-सा डोम बनाया गया है। वहीं एक मंच बनाया गया है,जहां साधू-संत बैठेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महामंडलेश्वर कनकेश्वरी देवी, महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी, महामंडलेश्वर अवधूत बाबा अरूण गिरी महाराज, टांटबरी सरकार और अन्य बड़े साधू और संत मौजूद रहेंगे। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आज सभी साधू-संतों की आगवानी की। इसके बाद कल से शहर के अलग-अलग स्थानों पर आयोजन होंगे, जिसमें केन्द्र और राज्य सरकार के मंत्री और वरिष्ठ नेता 51 लाख पौधें रौंपने के अभियान में भाग लेंगे।

    लों पहले पितृपर्वत पर अपने पूर्वजों की याद में हजारों लोगों ने पौधारोपण किया था और उसके बाद से यह पर्वत हरियाली से लहलहा रहा है। आज यहां धार्मिक, औषधीय और फलदार वृक्ष के पौधे भी लगाए
    जा रहे हैं। पितरेश्वर न्यास के महेश दलोद्रा ने बताया कि आज संतों के शुभ हाथों से ये अभियान शुरू हो चुका है। पितृपर्वत पर करीब 10 हजार पौधे रौंपे जाना है। इन पौधों को देखभाल भी की जाएगी, जिस तरह से पहले के पौधों का ध्यान रखकर उन्हें बड़ा किया गया है। इन पौधों में धार्मिक महत्व के पौधे पीपल और बरगद भी शामिल हैं। वही औषधीय पौधों के रूप में अर्जुन की छाल जैसे पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही कुछ और औषधीय पौधे भी मंगाए गए हैं। फलदार पौधे भी यहां लगाए जा रहे हैं। एक तरह से यह पर्वत तीर्थ के रूप में विकसित हो रहा है, जहां हर दिन हजारों लोग दर्शन के लिए आते हैं।


    यादव समाज की बड़ी बैठक आज
    अन्य समाजों के साथ-साथ शहर का यादव समाज भी बड़ी संख्या में पौधारोपण के आयोजन में भाग लेगा। इसको लेकर आज शाम यादव मांगलिक भवन में एक बड़ी बैठक रखी गई है। सभापति मुन्नालाल यादव, सुभाष यादव एवं इंदौर यादव अहिर समाज के अध्यक्ष रामसमूझ यादव ने बताया कि बैठक में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहेंगे और पौधारोपण को लेकर रूपरेखा तय की जाएगी। समाज एक स्थान चिन्हित करने पर भी विचार कर रहा है, जहां संपूर्ण समाज के लोग एकसाथ पौधारोपण करेंगे।

    पौधारोपण के लिए 12 घंटे तक गाएंगे पार्षद
    पूरे शहर में अब पौधारोपण के लिए माहौल बनने लगा है, जिसकी शरूआत आज से हो रही है। राजबाड़ा पर भी आज 12 घंटे का गीत-संगीत का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें एक पार्षद के साथ-साथ गायक पर्यावरण पर लिखे गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों को इस अभियान से जोड़ेंगे। एक पेड़ मां के नाम से शहर का हर वर्ग लगभग जुड़ चुका है। वहीं सामाजिक संस्थाएं भी इस अभियान में बढ़-चढक़र हिस्सा ले रही हैं। इसको लेकर एमआईसी मेम्बर एवं वार्ड क्रमांक 64 के पार्षद मनीष शर्मा उर्फ मामा चौराहों-चौराहों पर अलख भी जगा रहे हैं और लोगों से संकल्प पत्र भरवा रहे हैं। संकल्प पत्र भरने वालों को वे पोहे भी खिला रहे हैं। इसी कोलेकर आज राजबाड़ा चौक पर भी उन्होंने 12 घंटे तक इस अभियान को चलाने का निर्णय लिया है। सुबह 6 बजे े राजबाड़ा चौक पर गायक राजू शर्मा के साथ वे पर्यावरण के गीत गा रहे हैं और लोगों से एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाने की अपील कर रहे हैं। यह आयोजन शाम 6 बजे तक चलेगा। आयोजन के दौरान नि:शुल्क चाय-पोहे वितरित किए जा रहे हैं।

    Share:

    एसी नहीं चलने के कारण पसीना-पसीना हुए नई दिल्ली सुपरफास्ट के यात्री

    Sat Jul 6 , 2024
    11 कोच में रही परेशानी, फतेहाबाद से रतलाम के बीच रही परेशानी इंदौर। इंदौर से नई दिल्ली के लिए शुक्रवार को रवाना हुई सुपरफास्ट ट्रेन (20957) में खराबी के कारण सभी 11 एसी कोच के एसी नहीं चले। इस कारण लोगों को फतेहाबाद से रतलाम तक का सफर भारी परेशानी के बीच करना पड़ा। लोगों […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved