• img-fluid

    MP के प्रसिद्ध मंदिर से गायब हुआ शिवलिंग, लोगों ने पुलिस को दी सूचना

  • June 23, 2024

    शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रसिद्ध मंदिर से शिवलिंग गायब हो गया। हर रोज की तरह रविवार सुबह भक्त मंदिर पहुंचे तो शिवलिंग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शहडोल जिले के सोहगपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाउली स्थित शिव मंदिर में रविवार सुबह शिवलिंग नहीं मिला। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

    थाना प्रभारी भूपेंद्रमणि त्रिपाठी अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान वहां लोगों का हुजूम भी लग गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिवलिंग की खोज बीन शुरू की। इस दौरान मंदिर से सटे तालाब के पास एक किनारे काफी कीचड़ सा नजर आया। संदेह के आधार पर पुलिस ने खोजबीन की तो शिवलिंग कीचड़ के पास पानी में डूबा हुआ मिला। जिसके बाद शिवलिंग को बाहर निकाला गया।


    वारिष्ठ समाज सेवी डॉक्टर बाल्मीक गौतम ने बताया कि यह शिव मंदिर लगभग 50 साल पुराना है। क्षेत्र के लोगों की मंदिर से गहरी आस्था जुडी हुईं हैं। जिसने भी इस तरह की हरकत की है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस को जांच के दौरान मंदिर के आसपास नशीले कफ सीरप की खाली शीशी और कई खाली सिरिंज पड़ी हुईं मिली हैं। इससे में आशंका जताई जा रही है कि नशेड़ियों ने इस घटना को अंजाम दिया हैं। थाना प्रभारी भूपेंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जिसने भी ऐसा किया है उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

    Share:

    22 जुलाई से निकलेगी महाकाल की प्रथम सवारी, जानिए कितनी बार नगर भ्रमण पर निकलेंगे भोलेनाथ

    Sun Jun 23 , 2024
    उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल (World famous Baba Mahakal) की सावन में निकाली जाने वाली सवारियों का सभी को इंतजार रहता है। इस वर्ष श्रावण मास की प्रथम सवारी (First ride of Shravan month) 22 जुलाई को निकाली जाएगी। भादौ मास में भगवान महाकाल की अंतिम शाही सवारी 2 सितंबर को निकलेगी। श्रावण मास में […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved