• img-fluid

    देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.92 अरब डॉलर घटकर 652.89 अरब डॉलर पर

  • June 22, 2024

    नई दिल्ली (New Delhi)। विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट (Foreign exchange reserves declined) आई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार (country’s foreign exchange reserves) 14 जून को समाप्त हफ्ते में 2.92 अरब डॉलर (Decreased by $ 2.92 billion) घटकर 652.89 अरब डॉलर ($ 652.89 billion) रह गया है।


    रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि इस दौरान मुद्रा भंडार का अहम घटक माने जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 2.09 अरब डॉलर घटकर 574.24 अरब डॉलर रही।आरबीआई के मुताबिक 14 जून को समाप्त हफ्ते के दौरान स्वर्ण भंडार का आरक्षित मूल्य 1.01 अरब डॉलर घटकर 55.97 अरब डॉलर रहा है। इस दौरान विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 5.4 करोड़ डॉलर घटकर 18.11 अरब डॉलर रह गया। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित जमा 24.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.58 अरब डॉलर हो गई है।

    उल्लेखनीय है कि 7 जून, 2024 को देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.30 अरब डॉलर उछलकर 655.82 अरब डॉलर के नए रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

    Share:

    शनिवार का राशिफल

    Sat Jun 22 , 2024
    युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2081, राष्ट्रीय शक संवत-1946 सूर्योदय 05.28, सूर्यास्त 06.52, ऋतु – ग्रीष्म ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, शनिवार, 22 जून 2024 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved