• img-fluid

    क्रिकेटर्स की बायोपिक के लिए कार्तिक ने सुझाए नाम, विराट और रोहित के लिए इन्हें बताया बेहतर

  • June 19, 2024

    डेस्क। बीते कुछ सालों में बायोपिक फिल्मों का चलन बढ़ा है। इस दौरान कई भारतीय खिलाड़ियों पर बायोपिक बनी हैं और बॉक्स ऑफिस पर सफल भी हुई हैं। हाल में ही रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ भी इनमें शामिल है। यह फिल्म फ्रीस्टाइल तैराकी में भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। इसके अलावा एम.एस. धोनी, मैरी कॉम, मिल्खा सिंह जैसे कुछ अन्य भारतीय खिलाड़ियों पर भी बायोपिक बनाई गई हैं। अब दिनेश कार्तिक ने विराट कोहली की बोयपिक को लेकर बात छेड़ी है।

    दिनेश कार्तिक भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने कई मौकों पर भारत के लिए मैच विजयी पारियां खेली हैं। हाल में ही वह क्रिकबज की एक वीडियो में कुछ क्रिकेटर्स की बायोपिक बनाने को लेकर अपनी राय साझा की है। उन्होंने इस दौरान बताया कि उन्हें कौन सा अभिनेता उनके हिसाब से किस क्रिकेटर की बायोपिक के लिए बेहतर पसंद होगा।

    दिनेश कार्तिक ने अपनी राय जाहिर करते हुए बताया कि उनके हिसाब से रणबीर कपूर विराट कोहली के बायोपिक में एकदम सटीक लगेंगे। उन्हें उम्मीद है कि रणबीर कपूर इसमें अच्छा काम करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्होंने रणबीर कपूर को क्रिकेट खेलते नहीं देखा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि शिखर धवन के लिए अक्षय कुमार सही पसंद हो सकते हैं। इस को लेकर तर्क देते हुए उन्होंने कहा कि दोनों के बीच अच्छा संबंध भी है। ऐसे में यह काफी मजेदार होगा।


    इनके अलावा दिनेश कार्तिक ने सूर्यकुमार की बायोपिक के लिए परेश रावल या सुनील शेट्टी को आदर्श विकल्प बताया है। उनका कहना है कि सूर्या काफी हंसी-मजाक वाले इंसान है, उन्हें हेराफेरी वाली फिल्में भी काफी पसंद हैं, इसलिए सूर्या को भी अच्छा लगेगा यदि इनमें से कोई भी अभिनेता उनकी भूमिका निभाए। इसके अलावा हार्दिक पांड्या के बायोपिक के लिए उन्होंने रणवीर सिंह का नाम सुझाया है। इसको लेकर उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह के अलावा कोई भी हार्दिक के खास अंदाज को पर्दे पर उतार नहीं सकता। इनके अलावा यजुवेंद्र चहल के लिए कार्तिक ने राजपाल यादव और जसप्रीत बुमराह के लिए राजकुमार राव को सबसे बेहतर बताया।

    रोहित शर्मा की बायोपिक के लिए उन्होंने विजय सेतुपति का जिक्र किया। कार्तिक ने बताया कि विजय सेतुपति उनके पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने कहा कि विजय सेतुपति को कॉमेडी की अच्छी समझ है, इसके साथ ही वह गंभीर किरदार भी कर सकते हैं। ऐसे में उन्हें लगता है कि वह रोहित शर्मा की बायोपिक के लिए सबसे उपयुक्त होगे। इस दौरान उन्होंने अपनी बायोपिक के लिए विक्रांत मैसी का नाम सुझाया। उन्होंने कहा कि बहुत लोग उन्हें कहते हैं कि वो विक्रांत जैसे दिखते हैं। ऐसे में विक्रांत उनकी भूमिका अच्छे से निभा सकते हैं।

    Share:

    MP स्टेट कराटे चैंपियनशिप में कटनी ने मारी बाजी, 15 खिलाड़ियों ने जीते 27 मेडल

    Wed Jun 19 , 2024
    कटनी। 14 प्रतिभाशाली युवाओं ने कटनी के नाम का झंडा प्रदेशभर में गाड़ते हुए 27 मेडल हासिल किए हैं। जिसका सम्मान नगर निगम अध्यक्ष ने करते हुए उन्हें सर्टिफिकेट और मेडल भेंट किया है। वहीं कराटे एसोसिएशन के उपाध्यक्ष द्वारा लोवर किट भी प्रदान की गई है। बता दें कि ग्वालियर में 16 जून को […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved