• img-fluid

    उत्तर कोरियाई सैनिकों ने 10 दिन में दूसरी बार की सीमा पार की कोशिश, दक्षिण कोरिया की तरफ से हुई गोलीबारी

  • June 18, 2024

    डेस्क। दक्षिण कोरिया के सैनिकों की तरफ से सीमा पार करने पर चेतावनी देते हुए फायरिंग की है। समाचार एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरियाई सैनिकों द्वारा सीमा के पास भारी सुरक्षा वाली सैन्य सीमांकन रेखा का उल्लंघन किया गया। जिसके बाद दक्षिण कोरिया की तरफ से चेतावनी दी गई। जानकारी के मुताबिक दर्जनों उत्तर कोरियाई सैनिकों ने आज सैन्य सीमांकन रेखा पार की और जब दक्षिण कोरिया ने चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाई तो पीछे गट गए।


    दक्षिण कोरियाई सेना के अनुसार सुबह लगभग 8:30 बजे करीब 20-30 उत्तर कोरियाई सैनिकों ने सैन्य सीमांकन रेखा को पार किया। ये घटना इस महीने की दूसरी घटना है, जब उत्तर कोरियाई सैनिकों ने सीमा पार किया। आज की घटना के दौरान दक्षिण कोरियाई सैनिकों ने पहले चेतावनी दी फिर चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाई। जिसके बाद उत्तर कोरियाई सैनिक पीछे हटने पर मजबूर हुए। हालांकि इसके बाद मौके पर कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं देखी गई। बता दें कि सैन्य सीमांकन रेखा दोनों देशों को विभाजित करती है।

    Share:

    T20 World Cup: सुपर-8 के मुकाबलों से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोटिल हुए सूर्य कुमार

    Tue Jun 18 , 2024
    नई दिल्ली (New Delhi)। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के सुपर-8 ( Super 8) में एंट्री कर ली है. अब टीम का इस राउंड में पहला मुकाबला 20 जून को अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ बारबाडोस में होगा. मगर इससे पहले ही भारतीय टीम (Indian Team) […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved