• img-fluid

    अब एक दिन बाद होगी 51 लाख पौधों के अभियान की लांचिंग

  • June 14, 2024

    • मुख्यमंत्री की व्यस्तता के चलते अब 16 जून की सुबह होगा कार्यक्रम

    इन्दौर। अब मुख्यमंत्री शनिवार शाम की बजाय रविवार की सुबह 51 लाख पौधों के लांचिंग कार्यक्रम में भाग लेंगे। पहले यह कार्यक्रम कल रात ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होना था, लेकिन मुख्यमंत्री की व्यस्तता के कारण एक दिन आगे बढ़ा दिया गया।
    इंदौर में अगले महीने की 14 जुलाई को बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर डेढ़ महीने पहले से ही तैयारी की जा रही है और बैठकों का दौर जारी है। इस अभियान में इंदौर के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए खुद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बैठकें ले रहे हैं। इस अभियान का नाम क्या होगा, इसको लेकर सोशल मीडिया पर अपील भी की गई है, वहीं इस अभियान का एक लोगो भी लांच किया जाएगा।

    इसके अलावा थीम सांग अैर टैग लाइन भी आम लोगों से मांगी गई है। इसके लिए एक प्रतियोगिता रखी गई है, जिसमें चयनित प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री पुरस्कृत करेंगे। पहले यह आयोजन 15 जून की शाम होना था, लेकिन मुख्यमंत्री मोहन यादव की व्यस्तता के चलते यह आयोजन दूसरे दिन यानी 16 जून रविवार की सुबह रखा गया है। रविवार की सुबह 10 बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में यह आयोजन होगा। आयोजन से जुड़े एमआईसी सदस्य राजेन्द्र राठौर ने बताया कि इस आयोजन में समाजसेवी और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, उद्योगपति, स्कूल एव कॉलेज संचालक, रहवासी संघ, पर्यावरण प्रेमी, मार्निंग वॉकर, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी आदि मौजूद रहेंगे। करीब 2 हजार लोगों को कार्यक्रम का निमंत्रण भेजा गया है। हालांक अभी बैठकों का दौर चल रहा है। अभियान की लांचिंग के बाद तय होगा कि कौन-सा संगठन कहां पौधारोपण करेगा?

    Share:

    गड्ढे करने के लिए कम पड़ी पोकलेन-जेसीबी, 80 किराए पर लेंगे

    Fri Jun 14 , 2024
    निगम ने सारे संसाधन झोंके, बिजासन टेकरी, एयरपोर्ट और पितृ पर्वत पर तेजी से काम इन्दौर। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में 51 लाख पौधे लगाने के लिए नगर निगम, प्रशासन के साथ-साथ कई विभागों का अमला सक्रिय है। एक ओर जहां अन्य शहरों से पौधे बुलवाए जा रहे हैं, वहीं अब गड््ढे करने के लिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved