• img-fluid

    लक्ष्मण सिंह ने अपनी पार्टी को ही घेरा, बोले- मध्य प्रदेश में कांग्रेस यहाँ से शुरू करनी पड़ेगी

  • June 05, 2024

    भोपाल। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के परिणाम आ गए है। देश में एनडीए (NDA) को बहुमत मिला है। भाजपा (BJP) सबसे ज्यादा सीट जीतकर बड़ी पार्टी बनी है। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है। यहां पर भाजपा ने 29 में से 29 सीटें जीती है। कांग्रेस (Congress) छिंदवाड़ा सीट भी नहीं बचा सकी। इसके बाद अब कांग्रेस के अंदर ही सवाल उठने लगे है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह (Laxman Singh) ने अपनी ही पार्टी पर सवाल खड़े किए है।


    लक्ष्मण सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सभी देश के मतदाताओं के निर्णय का स्वागत है। प्रजातंत्र मजबूत हुआ है। मोदीजी की योजनाओं में हुए भ्रष्टाचार का नतीजा उन्होंने भोगा। मध्य प्रदेश में कांग्रेस “क ,ख, ग ,घ–“से शुरू करनी पड़ेगी।

    बता दें मध्य प्रदेश में कांग्रेस एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर सकी। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ छिंदवाड़ा में एक लाख से ज्यादा वोटों से चुनाव हार गए। वहीं, राजगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, देश में 240 सीट जीतकर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। 99 सीटें जीतकर कांग्रेस दूसरी बड़ी पार्टी बनी है।

    Share:

    अब सोशल मीडिया पर दिखेगा 18+ कंटेंट, न्यूडिटी और सेक्सुअल बिहेवियर

    Wed Jun 5 , 2024
    मुंबई (Mumbai)। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल हर उम्र के यूजर्स के लिए सुरक्षित माना जाता है क्योंकि न्यूडिटी और अडल्ट कंटेंट को लेकर इनपर नियम तय किए गए हैं। अब माइक्रोब्लॉगिंग सेवा X (पहले Twitter) ने ऐसा कंटेंट शेयर करने की आधिकारिक अनुमति दे दी है। अब यूजर्स धड़ल्ले से अश्लील कंटेंट या न्यूडिटी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved