• img-fluid

    बॉयफ्रेंड शिखर के हाथों में हाथ डाले इटली की सड़कों पर नजर आई जाह्नवी कपूर

  • June 05, 2024

    मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही को लेकर चर्चा में हैं। इसी के साथ वो अपनी लव लाइफ (love life) को लेकर भी चर्चा में हैं। जाह्नवी से अक्सर उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहारिया के बारे में सवाल किया जाता है। पिछले शनिवार को द ग्रेट इंडियन कपिल शो में जाह्नवी ने शिखर संग अपना रिलेशनशिप कंफर्म भी किया था। साथ ही, उन्होंने बताया था कि वो अपने रिलेशन में बहुत खुश हैं। अब जाह्नवी कपूर ने पहली बार बॉयफ्रेंड संग तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है।

    इटली की सड़कों पर मजे करते दिखा कपल
    जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पहली बार बॉयफ्रेंड के संग तस्वीरें शेयर कीं हैं। जाह्नवी ने कुल 10 फोटो शेयर की हैं। इन तस्वीरों में बॉयफ्रेंड संग इटली वैकेशन के साथ-साथ जाह्नवी ने अपनी फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तस्वीर, अपनी फिल्म की क्लिप और अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)



    जाह्नवी ने कैप्शन में लिखा- बेस्ट वीकेंड
    जाह्नवी ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- “यह सबसे अच्छा वीकेंड रहा। प्यार और यादों के लिए शुक्रिया।” जाह्नवी ने सबसे पहली अपनी तस्वीर शेयर की है। उसमें वो लाल और सफेद रंग की शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। वहीं, जाह्नवी ने जो दूसरी तस्वीर शेयर की है, उसमें वो येलो रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में जाह्नवी के साथ उनके बॉयफ्रेंड शिखर भी नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे का हाथ थामें, मस्ती करते नजर आ रहे हैं। तीसरी तस्वीर में जाह्नवी ने अपनी फिल्म की बॉक्स ऑफिस की कलेक्शन शेयर की है।

    Share:

    रूस ने मार गिराया यूक्रेनी सुखोई Su-25 लड़ाकू विमान

    Wed Jun 5 , 2024
    मॉस्को: रूस (Russia) के रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन (Ukraine) में जारी युद्ध में प्रगति और पिछले 24 घंटों में प्रमुख सैन्य उपलब्धियों पर रिपोर्ट दी है। इसमें दावा किया गया है कि रूसी सेना ने जापोरोजे क्षेत्र में एक यूक्रेनी (Ukrainian) Su-25 हमलावर विमान (fighter jet) को मार गिराया है। मंत्रालय ने यह भी उल्लेख […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved