• img-fluid

    शेयर मार्केट में आयी सुनामी से भारतीय अरबपतियों को हुआ तगड़ा नुकसान, जाने किसने कितनी गंवाई दौलत

  • June 05, 2024

    नई दिल्‍ली (New Delhi) । शेयर मार्केट (Share Market) में मंगलवार को आई सुनामी में भारतीय अरबपतियों (Indian Billionaires) की काफी दौलत डूब गई। सबसे अधिक नुकसान गौतम अडानी (Gautam Adani) को हुआ। एक दिन पहले अडानी ने अंबानी को पीछे छोड़ एशिया के सबसे रईस का रुतबा हासिल किया था। अंबानी को भी तगड़ा नुकसान हुआ। इन दोनों दिग्गजों के अलावा जिन अरबपतियों के लिए बड़ा मंगल अमंगल साबित हुआ, उनमें सावित्रि जिंदल, केपी सिंह, सुनील मित्तल, कुमार मंगलम बिड़ला, मंगल प्रभात हैं।

    दुनिया के अरबपतियों में मंगलवार को सबसे अधिक दौलत गंवाने वाले टॉप-10 में 8 बिलेनियर भारत के हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की ताजा सूची के अनुसार गौतम अडानी 24.9 अरब डॉलर गंवाकर टॉप लूजर हैं। उनकी संपत्ति अब 97.5 अरब डॉलर रह गई है।


    सावित्रि जिंदल की दौलत में 3.58 अरब डॉलर की सेंध
    मंगलवार को दौलत गंवाने में पूरी दुनिया में दूसरे नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी हैं। इनके नेटवर्थ में 8.99 अरब डॉलर की सेंध लगी है। तीसरे नंबर पर भारत की सबसे अमीर महिला सावित्रि जिंदल हैं। इनकी संपत्ति में 3.58 अरब डॉलर की सेंध लगी है। अब इनका नेटवर्थ 30.50 अरब डॉलर रह गया है। चौथे नंबर पर अमेरिका के वॉरेन बफेट हैं, जिनकी संपत्ति में 2.94 अरब डॉलर की कमी हुई है।

    केपी सिंह को 2.42 अरब डॉलर का झटका
    दुनिया के 120वें नंबर के रईस भारत के केपी सिंह को मंगलवार को 2.42 अरब डॉलर का झटका लगा। उनकी दौलत केवल 16.8 अरब डॉलर रह गई है। टेलीकॉम इंडस्ट्री के दिग्गत सुनील मित्तल ने मंगलवार को 1.68 अरब डॉलर गंवाए। उनके पास अब केवल 19.9 अरब डॉलर की संपत्ति है। कुमार बिड़ला की संपत्ति में 1.52 अरब डॉल की सेंध लगी है तो मंगल प्रभात लोढ़ा को 1.18 अरब डॉलर का झटका लगा है।

    अडानी ग्रुप को सबसे अधिक नुकसान
    अडानी पोर्ट्स 21.40 फीसद
    अडानी एंटरप्राइजेज 19.13 फीसद
    अडानी पोर्ट्स 20 फीसद
    अडानी एनर्जी 19.80 फीसद
    अडानी पावर 19.76 फीसद
    अंबुजा सीमेंट्स 19.20 फीसद

    Share:

    दिल्ली में आज होगी NDA की बैठक, नीतीश कुमार होंगे शामिल, फोन पर PM मोदी ने की बात

    Wed Jun 5 , 2024
    पटना (Patna) । दिल्ली (Delhi) में आज एनडीए की बैठक (NDA meeting) में बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार (Nitish Kumar) शामिल होंगे। कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने उनसे बात की थी। वहीं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें फोन करके बैठक की जानकारी दी थी। इस बैठक में […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved