• img-fluid

    झारखंड में BJP को घाटा, लेकिन एग्जिट पोल में ‘इंडिया’ भी पिछड़ा, जानें किसको कितना नुकसान

  • June 02, 2024

    नई दिल्‍ली (New Delhi)। झारखंड(Jharkhand) की 14 लोकसभा सीटों (Lok Sabha seats)पर आए एग्जिट पोल (exit poll)में भाजपा को वोट शेयर(Vote share for BJP) का नुकसान होता दिख रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल जाने का असर ‘इंडिया’ गठबंधन के वोट शेयर में बढ़ोतरी के तौर पर दिख रहा। यही वजह है कि अलग-अलग एग्जिट पोल में भाजपा को आंशिक तौर पर सीटों का नुकसान होता भी दिख रहा है।

    भाजपा को वोट शेयर का बड़ा नुकसान

    लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने 14 में 11 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि एक सीट सहयोगी आजसू को मिला था। भाजपा को अकेले 51.6 फीसदी व आजसू को 4.4 फीसदी वोट शेयर हासिल हुआ था। इस तरह भाजपा को कुल 56 प्रतिशत वोट शेयर मिले थे। लेकिन इस बार अलग-अलग एग्जिट पोल में पांच से आठ फीसदी का नुकसान भाजपा को होता दिख रहा है।


    ‘इंडिया’ को बढ़त

    पिछले चुनाव में कांग्रेस को 15.83 व झामुमो को 11.7 फीसदी वोट मिले थे। लेकिन अब 38- 41 फीसदी वोट शेयर मिलने की उम्मीद है। कांग्रेस ने अपने एग्जिट पोल में झारखंड की 10 सीट पर जीत का दावा किया है। ऐसे में लोकसभा चुनाव 2024 में ‘इंडिया’ गठबंधन को झारखंड में वोट शेयर में बढ़त मिल सकती है।

    घट सकता है जीत-हार का अंतर

    साल 2019 के लोकसभा चुनाव में खूंटी व लोहरदगा सीट छोड़ 12 सीटों पर एनडीए ने बड़ी मार्जिन के साथ जीत दर्ज की थी। खूंटी व लोहरदगा में कांटे की टक्कर में भाजपा जीती थी। वहीं, कांग्रेस ने सिंहभूम व झामुमो ने राजमहल की सीट पर दर्ज की थी। वोट शेयर में बड़े फेरबदल के कारण कई सीटों पर जीत-हार का अंतर काफी कम हो सकता है। लेकिन झारखंड के लिए जारी सभी एग्जिट पोल के मुताबिक, ‘इंडिया’ गठबंधन को भारी निराशा का सामना करना पड़ सकता है। भाजपा को वोट शेयर में नुकसान तो हुआ है, लेकिन सभी सर्वे में 10 से अधिक सीटों पर जीत की भविष्यवाणी की गई है।

    किसने कितनी सीट और वोट शेयर का किया है अनुमान

    एबीपी- सी वोटर

    एनडीए: 11 -13
    इंडिया: 01- 03
    वोट शेयर: एनडीए को 53 फीसदी, इंडिया गठबंधन को 38 फीसदी वोट शेयर बताया गया है।

    न्यूज टुडेज चाणक्या

    भाजपा गठबंधन: 12 (+-2)
    इंडिया गठबंधन: 02 (+-2)
    अन्य: 0
    वोट शेयर: एनडीए को 49 फीसदी, इंडिया गठबंधन को 40 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान। अन्य को 11 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का दावा।

    इंडिया टुडे- एक्सिस

    भाजपा: 8-10
    झामुमो: 2-3
    कांग्रेस: 2-3
    अन्य: 01
    वोट शेयर: एनडीए को 50 फीसदी, इंडिया गठबंधन को 41 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान।

    रिपब्लिक मैटराइज

    एनडीए: 10- 12
    इंडिया: 02-04
    वोट शेयर: एग्जिट पोल में एनडीए को 48 फीसदी व इंडिया गठबंधन को 39 प्रतिशत, जबकि अन्य को 13 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान जताया गया है।

    Share:

    राहुल गांधी-खरगे चुनाव नतीजों को लेकर आज करेंगे पार्टी उम्मीदवारों के साथ अहम बैठक

    Sun Jun 2 , 2024
    नई दिल्ली (New Delhi)। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए वोटिंग समाप्त होने के बाद अब सभी की निगाहें नतीजों पर टिकी हैं। एग्जिट पोल्स (Exit polls) के नतीजों में भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया गया। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress President Mallikarjun […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved