• img-fluid

    Exit Poll 2024: मध्यप्रदेश में भाजपा को क्लीन स्वीप! राजस्थान में BJP को झटका

  • June 01, 2024

    भोपाल। देश भर में 7 चरण के साथ 543 सीटों पर लोकसभा चुनाव 2024 का मतदान हो चुका है। इसी के साथ अब सभी को चुनाव के परिणाम (Results of the election) का इंतजार है, जो 4 जून, 2024 को सामने आएंगे। लेकिन इसके पहले एग्जिट पोल के आंकड़े (MP Exit poll data) सामने आ रहे हैं। मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर भी सबकी निगाहें टिकी हुई है। बता दें कि न्यूज 24-चाणक्य के एग्जिट पोल में भाजपा यहां क्लीन स्वीप कर रही है।

    MP में 2019 दोहरा सकती है भाजपा
    इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक, मध्य प्रदेश में INDIA को 33 फीसदी वोट मिलने जा रहे हैं। वहीं सीट की बात करें तो 29 सीटों वाले राज्य में NDA को 28-29 सीट मिलने जा रही हैं। इसके अलावा INDIA को 0-1 सीट मिलने जा रही हैं।

    एबीपी सी वोटर के मुताबिक मध्य प्रदेश में एनडीए 26-28, इंडी गठबंधन 1-3 और अन्य को शून्य सीटें मिल सकती हैं।


    राजस्थान में भाजपा को नुकसान
    राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटे हैं। इसमें NDA को 51 फीसदी वोट मिलता नजर आ रहा है तो वहीं इंडिया को 41% वोट मिलता दिख रहा है। सीट की बात करें तो NDA को 16-19 सीटें मिलती दिख रही हैं, इसके अलावा इंडिया को 5-7 सीटें मिल रही हैं। फिलहाल NDA के पास राज्य की सभी 25 सीटें हैं।

    टाइम्स नाउ के अनुसार, भाजपा राजस्थान में 18 सीटें जीत सकती है। वहीं कांग्रेस 7 सीटों पर जीत सकती है।

    Share:

    दिनेश कार्तिक ने क्रिकेट को कहा अलविदा, बर्थडे के दिन लिया संन्यास

    Sat Jun 1 , 2024
    नई दिल्ली: स्टार क्रिकेटर दिनेश कार्तिक (Star Cricketer Dinesh Karthik) ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से रिटायरमेंट ले लिया (Retired from all forms of cricket) है. विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक ने 1 जून (शनिवार) को अपने 39वें जन्मदिन पर संन्यास का ऐलान किया. कार्तिक हालिया आईपीएल सीजन में आरसीबी (RCB in IPL season) के लिए खेलते […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved