• img-fluid

    चीन ने प्रोपेगेंडा वीडियो ताइवान को दी मिसाइल से उड़ाने की धमकी, दिखाया कैसे मचा सकता है तबाही, बढ़ेगा तनाव?

  • May 25, 2024


    ताइपे: ताइवान (Taiwan) के खिलाफ चीन (china) ने युद्धाभ्यास (maneuvers) शुरू किया है। अब चीन के सरकारी मीडिया ने एक प्रोपेगेंडा वीडियो (propaganda video) शेयर किया है। इसमें दिखाया गया है कि चीन ताइवान पर एक साथ दर्जनों मिसाइल (missile) दागता है। यह वीडियो तब जारी किया गया है जब चीन ने दो दिनों की ‘सख्त सजा’ वाली सैन्य ड्रिल शुरू की है। चीन ने किसी भी तरह के मिसाइल नहीं गिराए हैं, लेकिन उसने घोषणा की कि वे युद्ध की ओर बढ़ रहे हैं। बीजिंग ने शुक्रवार को ताइवान को चारो ओर से घेरने के लिए 27 युद्धपोत और 62 युद्धक विमान तैनात किए।



    यह प्रोपेगेंडा वीडियो चीन के सेंट्रल टेलीविजन सीसीटीवी नेटवर्क पर गर्व से दिखाया गया। इसमें चीन के जेट और मिसाइल लॉन्चरों को ताइवान पर कहर बरपाते हुए दिखाया गया। 25 से ज्यादा रॉकेट को ताइवान की ओर गिरते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में धमाके के बाद ताइवान को ग्रे रंग से दिखाया गया है, जो विनाश का प्रतीक है। इससे पहले चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने शुक्रवार को ‘सत्ता पर कब्जा करने’ की अपनी क्षमता का परीक्षण किया। उसने कहा कि उसकी सेनाओं ने ताइवान के नए राष्ट्रपति लाई चिंग-ते की टिप्पणी के जवाब में स्वशासित द्वीप के आसपास बड़े पैमाने पर अभ्यास शुरू किया।

    राष्ट्रपति ने चीन का दावा किया खारिज
    चिंग ते ने ताइवान पर चीन की संप्रभुता के दावों को खारिज कर दिया था। पीएलए की पूर्वी थियेटर कमान के प्रवक्ता ली शी ने कहा कि सेना, नौसेना, वायु सेना और रॉकेट बलों की संयुक्त सेनाओं ने दो दिवसीय अभ्यास के समापन के दिन क्षेत्र पर नियंत्रण और कब्जे के अभ्यास पर ध्यान केंद्रित किया। यह युद्धाभ्यास ताइवान द्वीप के आसपास किया गया। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘युद्ध के मैदान पर संयुक्त रूप से नियंत्रण करने, संयुक्त हमले शुरू करने और महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर नियंत्रण हासिल करने के लिए कमान की क्षमताओं का परीक्षण करने के वास्ते द्वीप समूह के अंदर और बाहर एकीकृत अभियान शुरू किया गया।’

    ताइवान पर कब्जे का अभ्यास
    चीन के तट रक्षक बल ने अलग से जारी बयान में कहा कि उसने ताइवान जलडमरूमध्य में अपने अभ्यास पर ध्यान केंद्रित किया है। यह संकरा जल क्षेत्र है जो चीन की मुख्य भूमि को ताइवान से अलग करता है। इस दौरान सत्यापन और पहचान के साथ ही संघर्ष के समय किसी भी विदेशी जहाज को चेतावनी और निष्कासन का भी अभ्यास किया गया। सैन्य विश्लेषकों का कहना है कि पीएलए अगस्त 2022 में तत्कालीन अमेरिकी संसद के निम्न सदन प्रतिनिधि सभा की तत्कालीन अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी की यात्रा के बाद से आक्रामक सैन्य अभ्यास कर रही है। उसने सैन्य कार्रवाई के माध्यम से ताइवान पर संभावित कब्जे का अभ्यास किया।

    ताइवान पर हमला करेगा चीन?
    ताइवान के शीर्ष नेताओं के मुताबिक चीन, ताइवान को एक बागी प्रांत के रूप में देखता है, जिसे बलपूर्वक भी मुख्य भूमि के साथ फिर से एकीकृत करना चाहता है और 2027 में अपना आक्रमण शुरू कर सकता है। पीएलए के पूर्वी थिएटर कमान ने बृहस्पतिवार को दो दिवसीय अभ्यास शुरू किया। उसने कहा कि ‘यह अभ्यास ‘ताइवान की आजादी’ के समर्थकों के अलगाववादी कृत्यों के लिए कड़ी सजा और बाहरी ताकतों के हस्तक्षेप एवं उकसावे के खिलाफ कड़ी चेतावनी के रूप में भी काम करता है।’

    Share:

    SUV 5-door Thar की इस दिन होगी लॉन्चिंग, शुरू हुई अनऑफिशियल बुकिंग

    Sat May 25 , 2024
    नई दिल्ली (New Delhi)। महिंद्रा (Mahindra) अपनी अपकमिंग ऑफरोड SUV 5-डोर थार ( SUV 5-door Thar) से 15 अगस्त को सस्पेंस खत्म करने जा रही है। यानी अब इसके लॉन्चिंग ( launching) में काफी कम वक्त बचा है। इस बीच खबर आ रही है कि कंपनी ने इसकी ऑफिशियल डीलरशिप (Official dealership) पर अनऑफिशियल प्री-बुकिंग […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved