• img-fluid

    25 दिन बाद घर लौटे ‘तारक मेहता’ के सोढ़ी, लापता होने के पीछे की वजह का किया खुलासा?

  • May 18, 2024

    नई दिल्‍ली (New Delhi)। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी शो(tv show) से अपनी खास पहचान बनाने वाले सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह (Sodhi alias Gurucharan Singh)को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गुरुचरण सिंह बीते 25 दिन से लापता थे। उनके परिवार वाले, फैंस और यहां तक पुलिस(Police) भी इस बात से हैरान थी कि आखिर गुरचरण सिंह गए तो कहां गए। शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि गुरुचरण के साथ कोई अनहोनी हो गई है। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है उसे सुनकर आप भी हैरान होने वाले हैं। 25 दिन से लापता गुरुचरण वापस अपने घर लौट आए हैं। ऐसे में जब पुलिस ने गुरुचरण से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि आखिर इतने दिन वो कहां थे। गुरुचरण ने बताया की वो धार्मिक यात्रा पर दुनियादारी छोड़कर घर से निकल गए थे


    इन जगहों पर रुके थे गुरुचरण

    वापस लौटने पर पुलिस ने गुरुचरण से पूछताछ की और उनसे पूछा कि इतने दिन वो कहां थे। कहां रुके, क्या किया। इस पर एक्टर ने बताया कि वो अपने घर से दुनियादारी छोड़कर धार्मिक यात्रा पर निकले थे। कई दिनों तक वो अमृतसर रुके थे। यहां रुकने के बाद वो लुधियाना जैसे कई शहरों के गुरुद्वारों में रुके। इसके बाद उन्हें अहसास हुआ कि अब उन्हें वापस अपने पिता के पास घर लौट जाना चाहिए। तो वो घर वापस लौटकर आए। फिलहाल पुलिस उनसे अभी पूछताछ कर रही है।

    पिता ने दर्ज कराई थी पुलिस में शिकायत

    गौरतलब है कि गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल को अपने घर से मुंबई जाने के लिए निकले थे। लेकिन जब वो मुंबई नहीं पहुंचे तो उनके परिवार वाले और दोस्त परेशान हो गए थे। इसके बाद 26 अप्रैल को एक्टर के लापता होने की खबर सामने आई थी। गुरुचरण के पिता ने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी। पुलिस ने किडनैपिंग समझकर केस दर्ज किया और जांच शुरू की। जांच में पता चला था कि गुरुचरण 24 अप्रैल तक दिल्ली में मौजूद थे। इसी के बाद से ही उनका मोबाइल बंद हो गया था। वहीं, इन जांचों में ये भी ता चला था कि जल्द ही गुरुचरण की शादी होने वाली थी। यही नहीं, वो आर्थिक तंगी से भी गुजर रहे थे।

    Share:

    इजरायली बंधकों का चेहरा बनी शानी लाउक का शव बरामद, गाजा में कराई थी नग्न परेड

    Sat May 18 , 2024
    तेल अवीव : बीते साल 7 अक्टूबर को हमास (hamas) के आतंकवादी (Terrorist) हमले के बाद बंधकों (hostages) का चेहरा (face ) बनी इजरायली (israeli) लड़की शानी लाउक (shani lauk) का शव (body) बरामद हुआ है। इजरायली रक्षा बल (IDF) ने इस बारे में जानकारी दी है। लाउक एक वीडियो की वजह से पूरी दुनिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved