• img-fluid

    रामलीला मैदान में आज कांग्रेस की रैली में नजर नहीं आएंगे केजरीवाल, राहुल गांधी ने नहीं दिया न्योता

  • May 18, 2024

    नई दिल्‍ली (New Delhi) । दिल्ली में शनिवार को आयोजित होने वाली कांग्रेस की रैली (Congress Rally) में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) नजर नहीं आएंगे। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने दिल्ली में इंडिया गठबंधन (India Alliance) के अपने घटक दल आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को न्योता नहीं दिया है। दूसरे राज्यों में राहुल गांधी अपनी रैलियों में वहां के घटक दलों को अपने मंच पर बुलाते रहे हैं, लेकिन दिल्ली में ऐसा नहीं है। दिल्ली में गठबंधन के तहत कांग्रेस व आम आदमी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रही हैं।

    कांग्रेस तीन और आम आदमी पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है। सीएम केजरीवाल ने अपनी हिस्से आई सीटों पर अपने उम्मीदवारों के लिए रोड शो करने के साथ बीते दिनों कांग्रेस के दो उम्मीदवारों जेपी अग्रवाल और उदित राज के लिए उनकी लोकसभा सीटों पर रोड शो करके वोट मांगे थे, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि आने वाले दिनों में कांग्रेस की बड़ी रैलियों के मंच पर केजरीवाल नजर आएंगे। कांग्रेस की 18 मई को चांदनी चौक लोकसभा सीट पर आने वाले अशोक विहार इलाके में बड़ी रैली करने जा रही है। राहुल गांधी इस रैली में शामिल होकर अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे। इसमें आप सुप्रीमो शामिल नहीं होंगे।


    बड़े नेताओं की रैली और रोड शो शुरू होंगे
    राजधानी में लोकसभा की सात सीटों पर मतदान के लिए केवल एक सप्ताह का समय रह गया है। ऐसे में शनिवार को अशोक विहार स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस द्वारा रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली को कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे। यह क्षेत्र चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में आता है जहां से कांग्रेस पार्टी की तरफ से जेपी अग्रवाल प्रत्याशी हैं। जानकारी के अनुसार राजधानी में 25 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है।

    कांग्रेस टाउन हॉल कार्यक्रम आयोजित
    व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए जामा मस्जिद के नजदीक प्रदेश कांग्रेस ने टाउन हॉल कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें काफी संख्या में व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को चलाने में कारोबारियों की अहम भूमिका है। उनकी समस्या का समाधान आने वाली कांग्रेस की सरकार करेगी।

    Share:

    पेन ड्राइव शिवकुमार ने ल‍ीक किया, 100 करोड़ की पेशकश की; भाजपा नेता का बड़ा आरोप

    Sat May 18 , 2024
    नई दिल्‍ली (New Delhi)। जेल में बंद भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) नेता जी देवराजेगौड़ा (Devarajegowda)ने आरोप लगाया कि उन्हें कर्नाटक (Karnataka)के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने जेडीएस के प्रदेश अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी पर हासन के सांसद प्रज्वल रेवन्ना द्वारा यौन उत्पीड़न वीडियो वाले पेन ड्राइव लीक करने का आरोप लगाने के लिए 100 करोड़ […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved