• img-fluid

    महाकाल मंदिर में 5 हजार वर्ष पुरानी पद्धति से होगा सोम यज्ञ

  • May 03, 2024

    • वर्षा ऋतु में ऋषि मुनि करते थे इस यज्ञ को
    • दक्षिण भारत के यज्ञाचार्य करेंगे यज्ञ प्रभाव देखने वैज्ञानिक भी आएँगे

    उज्जैन। महाकाल मंदिर में सोमवृष्टि यज्ञ का आयोजन बड़े पैमाने पर होने जा रहा है। वर्षा ऋतु के समय में प्राचीन काल में ऋषि मुनियों द्वारा किए जाने वाले यज्ञ की तरह 5 हजार वर्ष पुरानी पद्धति से यह यज्ञ किया जाएगा। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में 4 से 9 मई तक सुवृष्टि के लिए सौमिक अनुष्ठान कराने की तैयारी चल रही है।


    मंदिर परिसर में जल स्तंभ के पास करीब 70 फीट लंबी यज्ञशाला का निर्माण कर आहूति के लिए यज्ञ की वेदी बनाई है। छह दिवसीय अनुष्ठान में हजारों साल पुरानी यज्ञ परंपरा से किया जाएगा। अनुष्ठान कराने के लिए महाराष्ट्र योगीराज वेदविद्या आश्रम के विद्वान पंडित शामिल होंगे। दक्षिण भारत के यज्ञाचार्य के सानिध्य में सात दिन तक शिव की प्रसन्नता के लिए हवन सामग्री में विशेष औषधियाँ मिश्रित कर आहुति दी जाएगी। यज्ञ में स्थानीय विद्वान भी शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि यह यज्ञ 5 हजार साल पुरानी परंपरा से होगा। इस दौरान संघ प्रमुख सहित विशिष्ट अतिथियों के आने की भी संभावना है।

    Share:

    अंग्रेजों के समय बना बडऩगर थाना आज भी सलामत..जबकि दूसरी थाना भवनों की बिल्डिंगें हो गई जर्जर..घटिया निर्माण का नतीजा

    Fri May 3 , 2024
    उज्जैन। देश की आजादी के पहले जो निर्माण किए जाते थे वह काफी मजबूत होते थे और उनकी 100 बरस की गारंटी होती थी लेकिन अब जो निर्माण किए जाते हैं वह 20 से 30 साल भी ठीक ढंग से नहीं चलते हैं और जर्जर हो जाते हैं। ऐसा ही एक थाना जिले में बडऩगर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved