• img-fluid

    पार्षद कुणाल सोलंकी को भाजपा के हाथ से ले उड़े कांग्रेसी

  • April 30, 2024


    विजयवर्गीय और मेंदोला से बात होने के बाद कांग्रेसियों ने लपका

    इंदौर। वार्ड क्रमांक 75 के पार्षद कुणाल सोलंकी का नाम भी दलबदल करने वालों में शामिल था। कहा तो यह जा रहा है कि उनकी बात विजयवर्गीय (vijayvargiya) और मेंदोला (mendola) से हो गई थी, लेकिन इस बीच कांग्रेसी मौके का फायदा उठाकर उन्हें ले उड़े।

    कल कांग्रेस पार्षद विनीता मौर्य और शिवम यादव भाजपा में शामिल हो गए, जबकि एक महिला पार्षद पहले ही भाजपा में आ चुकी हैं। वैसे कल तीन पार्षदों के शामिल होने की खबर थी। इनमें वार्ड क्रमांक 75 से पार्षद कुणाल सोलंकी का नाम भी था। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कल दोपहर में खुद इसकी पुष्टि की और कहा कि तीन पार्षद भाजपा में आ रहे हैं, लेकिन शाम को जब पार्षदों ने सदस्यता ग्रहण की तो वे नहीं थे। बताया गया कि दोपहर तक तो वे भाजपा नेताओं के संपर्क में थे, लेकिन बाद में कांग्रेसी नेता उन्हें लेकर चले गए। दोपहर में एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर ने उनकी बात मेंदोला से भी करवाई थी। वैसे कुणाल के बारे में कहा जा रहा है कि वे जीतू पटवारी के खास समर्थक हैं और भाजपा में नहीं आ सकते, फिर भी भाजपा ने उन पर डोरे डालकर जीतू को झटका देने की तैयारी की थी।

    शहर के बीचोबीच होटल में बैठे रहे कांग्रेसी
    पूरा कार्यक्रम तय होने के बाद शहर के बीचोबीच एक होटल में कांग्रेसियों को रोके रखा गया था और उनके नाम भी जब उजागर किए गए, तब मुख्यमंत्री का कार्यक्रम शुरू हो गया था। बड़ी बात यह रही कि रीगल तिराहे के पास ही होटल में भाजपाइयों के साथ ये कांग्रेसी रहे, लेकिन न तो मीडिया को इसकी भनक लगी और न ही किसी औेर को।

    साक्षी शुक्ला नहीं पहुंची कार्यक्रम में
    शहर महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष साक्षी शुक्ला डागा का नाम भी दल बदलने वालों की सूची में शामिल था, लेकिन वे कार्यक्रम में ही नहीं पहुंचीं। उनका नाम लंबे समय से भाजपा में जाने वालों में चल रहा है। इस संबंध में उनसे बात करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। वहीं उनके नजदीकियों ने कहा कि वे कांग्रेस छोडक़र कहीं नहीं जाएंंगी।

    ये कांग्रेसी शामिल हो गए भाजपा में
    अक्षय बम, राजा मांधवानी, पार्षद विनीता धर्मेंद्र मौर्य, शिवम यादव के साथ-साथ कांग्रेस के सुनील चौधरी, तत्सम भट्ट, अनूप शुक्ला, संजय पालीवाल, मुकेश यादव, उज्ज्वल मोटवानी, अनमोल यादव, मनी सेंगर, विनीता पाठक, सुरजीत गोड़ाना, मनीष रिझवानी, केशव यादव, पीयूष सोलंकी, शेखर वर्मा, अश्विन वर्मा, अशोक जायसवाल, मुकेश झांझोट, सलीम पठान और आप पार्टी के विनोद त्यागी ने कल भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इनमें कई शहर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारी भी शामिल हैं।

    Share:

    निगम अफसर ही निकला 107 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड

    Tue Apr 30 , 2024
    अग्निबाण द्वारा उजागर फर्जी बिल घोटाले से जुड़े अधिकांश तथ्य सही साबित ठेकेदारों की गिरफ्तारी के बाद अब निगम के चर्चित घोटाले की सारी परतें खुलने लगीं फर्जी साइन के जरिए बनाईं फाइलें, पुलिस अब करोड़ों के लेन-देन के सबूत भी जुटाएगी इंदौर, राजेश ज्वेल. चुनावी (Election) उठाउठक के बीच नगर निगम (municipal corporation) का […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved