• img-fluid

    भूकंप के झटकों से कांपी इंडोनेशिया, जापान और अमेरिका की धरती

  • April 28, 2024

    जकार्ता (Jakarta)। शनिवार को अलग-अलग समय में अमेरिका (America), इंडोनेशिया (Indonesia) और जापान (Japan) में भूकंप के झटके (Earthquakes, tremors) महसूस किए गए। इनमें सबसे अधिक तीव्रता जापान (Japan) में आए भूकंप (Earthquakes) की मापी गई। जापान (Japan) में आए भूकंप (Earthquakes) की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.9 (Intensity 6.9 on Richter scale) थी, जबकि इंडोनेशिया में 6.5 और अमेरिका में यह सिर्फ 2.9 मापी गई। इंडोनेशिया और जापान भूकंप के लिए अति सक्रिय प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर पर स्थित हैं। इन देशों में अक्सर तेज भूकंप आते रहते हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, किसी भी देश में भूकंप से लोगों के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, इंडोनेशिया और जापान में कुछ मकानों को नुकसान जरूर पहुंचा है।


    इंडोनेशिया में 6.5 तीव्रता का भूकंप
    इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी (बीएमकेजी) ने बताया कि शनिवार को जावा द्वीप के तट पर 6.5 तीव्रता का भूकंप आया। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इस भूपंक की तीव्रता को 6.1 दर्ज किया, हालाकि इसे बाद में 6.5 कर दिया गया। इस भूकंप को राजधानी जकार्ता में महसूस किया गया, जहां लोगों को इमारतों को खाली करने के लिए मजबूर किया गया। आम तौर पर, भूकंप लगभग 5 सेकंड तक रहता था, यह 10-15 सेकंड के बीच आया। बीएमकेजी के अनुसार, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं थी। यूएसजीएस ने इस भूकंप की गहराई 68.3 किलोमीटर (42 मील) बताई।

    जापान में 6.9 तीव्रता का भूकंप
    जापान की मौसम एजेंसी ने कहा कि शनिवार को जापान के बोनिन द्वीप या ओगासावारा द्वीप समूह में 6.9 की प्रारंभिक तीव्रता वाला भूकंप आया। भूकंप शाम 5.36 बजे आया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा यह भूकंप स्थानीय समय (0836 GMT) पर आया। इसकी गहराई सतह से 540 किमी नीचे मापी गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र द्वीपों के पश्चिमी तट पर, टोक्यो से लगभग 875 किमी दक्षिण में, 27.9 डिग्री उत्तर अक्षांश और 140.0 डिग्री पूर्व देशांतर पर स्थित था। मध्य टोक्यो में भी हल्के झटके महसूस किये गये। सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

    अमेरिका में 2.9 तीव्रता का भूकंप
    संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीसी) के अनुसार, शनिवार सुबह 10 बजे के आसपास न्यू जर्सी में 2.9 तीव्रता का एक छोटा भूकंप दर्ज किया गया। यूएसजीएस की वेबसाइट के अनुसार, छोटे भूकंप को कई लोगों ने महसूस नहीं किया क्योंकि इससे हल्के झटके महसूस हुए। यह भूकंप न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और पूर्वोत्तर में 4.8 तीव्रता के भूकंप के कुछ ही सप्ताह बाद आया। 5 अप्रैल को आए भूकंप के केंद्र के पास के शहर में पानी की मुख्य लाइन टूटने और गैस रिसाव सहित मामूली क्षति की खबरें थीं। न्यू जर्सी में कुछ घरों को संभावित भूकंप क्षति के कारण खतरनाक घोषित किया गया था।

    Share:

    केजरीवाल का ED पर चौंकाने वाला दावा, कहा-मैं तुरंत‍ रिहाई का हकदार

    Sun Apr 28 , 2024
    नई दिल्ली. तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली (dehli) के मुख्यमंत्री (CM) अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सुप्रीम कोर्ट (Suprim Court) में कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित आबकारी नीति घोटाले (scams) से जुड़े मनी लॉड्रिंग (money laundering) के एक मामले में बेहद मनमाने तरीके से काम किया. अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved