• img-fluid

    लालू के दामाद का टिकट कटा, कन्नौज सीट से अखिलेश यादव लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

  • April 24, 2024

    कन्नौज। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरे चरण का चुनाव करीब है। इस चुनाव में शुरू से ही समाजवादी पार्टी एक के बाद एक उम्मीदवारों को बदल रही है। अब पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुद कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बता दें कि सपा ने पहले इस सीट से लालू प्रसाद यादव के दामाद तेज प्रताप यादव को टिकट दिया था। हालांकि, अब उनका टिकट कट गया है और अखिलेश यादव ने खुद इस सीट से चुनाव लड़ने का फैसल किया है।

    कल नामांकन दाखिल करेंगे अखिलेश
    समाजवादी पार्टी ने भी इस बात को कंफर्म कर दिया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज सीट से चुनाव लड़ेंगे। बीते सोमवार को कन्नौज से तेज प्रताप के नाम का ऐलान किया गया था। अब समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर के जानकारी दी है कि अखिलेश यादव कल अपराह्न 12 बजे कन्नौज लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।


    सुब्रत पाठक से होगा मुकाबला
    लोकसभा चुनाव 2024 में कन्नौज सीट पर अखिलेश यादव का मुकाबला भाजपा के सुब्रत पाठक से होगा। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में कन्नौज सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को हराया था। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी अखिलेश ने आजमगढ़ सीट से जीत हासिल की थी। हालांकि, 2022 में उन्होंने विधानसभा चुनाव जीतने के बाद सांसदी से इस्तीफा दे दिया था।

    कब होंगे कन्नौज में चुनाव?
    लोकसभा चुनाव 2024 कुल 7 चरणों में पूरे होंगे। यूपी की 80 विभिन्न सीटों पर बारी-बारी से सातों चरण में चुनाव होंगे। लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को हो गई है। वहीं, सातवें चरण की वोटिंग एक जून को होगी। कन्नौज सीट पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को आएंगे।

    Share:

    लालू यादव ने अपनी बेटी का नाम मीसा क्यों रखा? जेपी नड्डा ने सुनाया पूरा किस्सा

    Wed Apr 24 , 2024
    भागलपुर। बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव ने अपनी बेटी का नाम मीसा भारती क्यों रखा? बिहार के भागलपुर में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रैली को संबोधित करते हुए इस बारे में बताया। नड्डा ने लालू पर निशाना साधते हुए कहा, ‘ये कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई लड़ते थे और कांग्रेस ने इनको जेपी आंदोलन […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved