• img-fluid

    IPL 2024 : विराट कोहली के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, सबसे धीमा शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

  • April 07, 2024

     

    नई दिल्‍ली (New Delhi)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore)के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली(batsman virat kohli) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals)के खिलाफ मुकाबले में शतक जड़ (century root)दिया है। उन्होंने 67 गेंद में 100 रन पूरे किए। विराट कोहली का आईपीएल 2024 में ये आठवां शतक है, जबकि आईपीएल 2024 में वह शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि कोहली के नाम सबसे धीमा शतक (गेंद के लिहाज से) लगाने का रिकॉर्ड जुड़ गया है।


    जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में विराट कोहली ने 67 गेंद में शतक लगाया, जोकि गेंद के लिहाज से आईपीएल का दूसरा सबसे धीमा शतक है। मनीष पांडे ने 2009 में डेक्कन चार्जस (सनराइजर्स हैदराबाद) के खिलाफ 67 गेंद में शतक लगाया था। सचिन तेंदुलकर ने 66 गेंद में 2011 में शतक लगाया था। डेविड वॉर्नर ने केकेआर के खिलाफ 2010 में 66 गेंद में शतक लगाया था। जोस बटलर ने 2022 में मुंबई के खिलाफ 66 गेंद में शतक ठोका था।

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली एक आईपीएल में पारी में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा गेंद खेलने का रिकॉर्ड ब्रेडन मैकुलम के नाम है, उन्होंने कोलकाता के खिलाफ 2008 में आरसीबी के खिलाफ 73 गेंद खेली थी। मनीष पांडे ने 2009 में शतक लगाने के दौरान 73 गेंदों का सामना किया। विराट कोहली ने 72 गेंद में नाबाद 113 रन बनाए। केएल राहुल ने 70 और क्विंटन डिकॉक ने 70 गेंदें खेली है।

    सबसे धीमा आईपीएल शतक (गेंदों के लिहाज से)

    67 – मनीष पांडे (आरसीबी) बनाम डेक्कन चार्जर्स, सेंचुरियन, 2009
    67 – विराट कोहली (आरसीबी) बनाम आरआर, जयपुर, 2024
    66 – सचिन तेंदुलकर (एमआई) बनाम केटीके, मुंबई डब्ल्यूएस, 2011
    66 – डेविड वार्नर (डीसी) बनाम केकेआर, दिल्ली, 2010

    आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले प्लेयर

    73 – ब्रेंडन मैकुलम (केकेआर) बनाम आरसीबी, कोलकाता, 2008
    73 – मनीष पांडे (आरसीबी) बनाम डेक्कन चार्जर्स, सेंचुरियन, 2009
    72 – विराट कोहली (आरसीबी) बनाम आरआर, जयपुर, 2024
    70 – केएल राहुल (पीबीकेएस) बनाम आरआर, जयपुर, 2018
    70 – क्विंटन डी कॉक (एलएसजी) बनाम केकेआर, मुंबई डीवाईपी, 2022

    Share:

    जुकरबर्ग ने एलन मस्क को पछाड़ा, बने दुनिया के तीसरे सबसे रईस अरबपति

    Sun Apr 7 , 2024
    नई दिल्‍ली (New Delhi) । फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग (mark zuckerberg) ने दौलत के मामले में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (elon musk) को पछाड़ दिया है। इसी के साथ मार्क जुकरबर्ग दुनिया के तीसरे सबसे रईस अरबपति (rich billionaire) बन गए हैं। वहीं, एलन मस्क की रैंकिंग खिसककर चौथे स्थान पर आ गई […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved