• img-fluid

    MP: एक्सीडेंट के बाद खाई में पलटी SAF जवानों से भरी बस, 3 की मौत; 26 जवान घायल

  • April 06, 2024

    सिवनी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सिवनी जिले (Seoni district) में बड़ा हादसा हुआ है। यहां विशेष सशस्त्र बल (special armed forces) के जवानों (soldiers) को ले जा रही एक बस (Bus) और एक कार (Car) के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 26 जवान घायल (26 soldiers injured) हो गए हैं। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में एक जवान को गंभीर चोटें आई हैं और उसे उपचार के लिए पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के नागपुर (Nagpur) भेजा गया है।


    बता दें कि यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर सिवनी-मंडला राज्य राजमार्ग पर धनगढ़ा गांव के पास शुक्रवार देर रात करीब एक बजे हुई। केवलारी पुलिस थाने के प्रभारी चैन सिंह उइके ने बताया कि राज्य पुलिस की SAF की 35वीं बटालियन के जवानों को मंडला से पांढुर्णा (छिंदवाड़ा) ले जा रही एक बस एक कार से टकरा गई। उन्होंने बताया कि कार में चालक समेत 5 लोग सवार थे। हादसे में कार में सवार कन्हैया जसवानी (75), निकलेश जसवानी (45) और चालक पुरूषोत्तम महोबिया (37) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक मंडला के रहने वाले थे।

    केवलारी पुलिस थाने के प्रभारी चैन सिंह उइके ने बताया कि हादसे में घायल दो अन्य कार सवारों का इलाज केवलारी सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि कार में सवार लोग अस्पताल से जुड़े कुछ काम के बाद नागपुर से लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद एसएएफ जवानों को ले जा रही बस पलट गई। उन्होंने बताया कि इसमें कुल 26 SAF के जवान घायल हो गए, जिन्हें केवलारी अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि उनमें से एक को गंभीर चोटें आईं, जिसे नागपुर रेफर किया गया है और इस घटना की जांच की जा रही है।

    Share:

    मोदी के राज में देश का लोकतंत्र खतरे में है :सोनिया गांधी

    Sat Apr 6 , 2024
    जयपुर । कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष (President of Congress Parliamentary Party) सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने कहा कि मोदी के राज में (In Modi’s Rule) देश का लोकतंत्र (Country’s Democracy) खतरे में है (Is in Danger) । कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved