• img-fluid

    भारत के तीन रेस्तरां एशिया के 50 सर्वश्रेष्ठ रेस्तरां की लिस्ट में शामिल

  • March 28, 2024

    नई दिल्‍ली (New Delhi) । भारत (India) के तीन रेस्तरां (Restaurant) एशिया के 50 सर्वश्रेष्ठ रेस्तरां 2024 की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। सियोल (seoul) में आयोजित समारोह में सर्वश्रेष्ठ रेस्तरां (best restaurant) के 12वें एडिशन में सूची का अनावरण हुआ।

    इस लिस्ट में टोक्यो के सेजेन और फ्लोरिलेज रेस्तरां ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं मुंबई के मास्क रेस्तरां को भारत का सबसे अच्छा रेस्तरां माना गया। सूची में उसने 23वें स्थान हासिल किया। नई दिल्ली का इंडियन एक्सेंट 26वें स्थान पर और चेन्नई का अवर्ताना रेस्तरां 44वें स्थान पर रहा।

    जारी सूची के मुताबिक, मास्क को लगातार दूसरे वर्ष भारत में सर्वश्रेष्ठ रेस्तरां घोषित किया गया है। इसका नेतृत्व रेस्तरां मालिक अदिति दुगर और शेफ वरुण टोटलानी करते हैं। वहीं इंडियन एक्सेंट ने लगातार 2015 से 2021 तक भारत में सर्वश्रेष्ठ रेस्तरां का खिताब जीता था, लेकिन 2022 में सूची से बाहर हो गया था। फिर 2023 में इस रेस्तरां को 19वें स्थान स्थान पर जगह मिली थी। वहीं चेन्नई के अवर्तना ने पिछले साल सूची में सर्वोच्च नई प्रविष्टि का पुरस्कार जीता था।

    सिंगापुर के सबसे अधिक रेस्तरां
    इस जारी सूची में शीर्ष 50 में सबसे अधिक रेस्तरां सिंगापुर (9) के हैं। वहीं बैंकॉक के सात और हांगकांग के छह रेस्तरां सूची में शामिल हैं। बीजिंग के एक रेस्तरां ने वन टू वॉच पुरस्कार जीता है। कुछ दिन पहले एशिया के सर्वश्रेष्ठ रेस्तरां की 51-100वीं रैंकिंग वाली सूची जारी की गई थी। इसमें पांच भारतीय प्रतिष्ठानों ने जगह बनाई थी।

    मास्क, मुंबई: सबसे सस्ता व्यंजन 4,583 रुपये से शुरू
    सूची में 23वें स्थान पर मौजूद रेस्तरां में भारतीय व्यंजनों को खास तौर से पेश किया जाता है। शेफ वरुण टोटलानी द्वारा संचालित इन रेस्तरां में 10 कोर्स के मेनू मौजूद हैं, जिसकी शुरुआत कीमत 4,583 रुपये से शुरू होती है। यहां मक्कई मठरी (मकई और भांग के बीज के कुरकुरे) को चटनी और जले हुए मक्के कई मिश्रण के साथ परोसा जाता है। इसके अलावा आयुर्वेदिक प्रेरित कॉकटेल लोगों का काफी पसंद आता है।

    अवर्ताना, चेन्नई: टेस्टिंग मेन्यू 2916 रुपये से शुरू
    चेन्नई के इस प्रसिद्ध रेस्तरां में दक्षिण भारतीयों व्यंजनों के साथ पाक कला से निर्मित भोजन भी मिलता है। यहां पर डिनर करने वाले टेस्टिंग मेन्यू 2916 रुपये से शुरू होते हैं। शाकाहारी विकल्पों की एक श्रृंखला और सात से तेरह कोर्स की रेंज शामिल है।

    इंडियन एक्सेंट, नई दिल्ली: सबसे सस्ता व्यंजन 4,167 रुपये से शुरू
    प्रसिद्ध शेफ मनीष मेहरोत्रा द्वारा 2009 में स्थापित इंडियन एक्सेंट भारतीय स्वादों के आधुनिक व्यंजन के लिए जाना जाता है। लोधी होटल के अंदर मौजूद रेस्तरां में पाक कला के निर्मित भोजन का स्वाद लेने के लिए लोग पहुंचते हैं। यहां पर खाने का शुरुआती मेन्यू 4,167 रुपये से शुरू होता है।

    Share:

    SRH vs MI : IPL में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, पहली बार एक मैच में बने 500 से ज्यादा रन, सिक्स का भी रचा कीर्तिमान

    Thu Mar 28 , 2024
    नई दिल्‍ली (New Delhi) । आईपीएल 2024 (IPL 2024) के आठवें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) (Sunrisers Hyderabad) और मुंबई इंडियंस (एमआई) (Mumbai Indians) की टक्कर हुई, जो बेहद रोमांचक रही। एसआरएच ने हाई स्कोरिंग मैच में एमआई को 31 रन से धूल चटाई। एसआरएच ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 277/3 का […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved