• img-fluid

    पुतिन ने कहा, रूस में हमला करने वाले आतंकी गिरफ्तार

  • March 25, 2024

    मॉस्को (moscow)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने दावा किया है कि राजधानी मॉस्को के बाहरी इलाके के कॉन्सर्ट हॉल ( concert hall) में शुक्रवार रात गोलीबारी करने वाले चारों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमले में कम-से-कम 133 लोगों की मौत हो गई जबकि 140 लोग घायल हुए। इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि चार बंदूकधारियों को यूक्रेन की तरफ भागते हुए पकड़ा गया। जबकि यूक्रेन ने इस हमले में उसका हाथ होने से साफ इनकार किया है।

    शनिवार को राष्ट्रपति पुतिन ने देश को संबोधित करते हुए 24 मार्च को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। पुतिन ने कहा कि हमलावरों ने यूक्रेन की तरफ भागने की कोशिश की। सभी को पकड़ लिया गया है, उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने हमले को बर्बर आतंकी कृत्य करार दिया है।



    हालांकि यूक्रेन ने हमले में हाथ होने से इनकार किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन मॉस्को के कॉन्सर्ट हॉल में हमले का आरोप उनके देश पर मढ़ना चाहते हैं। हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट के एक धड़े ने ली है।

    बीते दो दशकों में रूस पर हुए इस सबसे बड़े हमले में रूस ने अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 4 हमलावर हैं और 7 लोग उनकी मददगार बताए गए हैं। रूस के पूर्व राष्ट्रपति और नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के डिप्टी चेयरपर्सन दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि रूस खून का बदला खून से लेगा।

    उल्लेखनीय है कि शुक्रवार रात 22 मार्च को हमला उस समय हुआ जब क्रॉकस सिटी हॉल में प्रसिद्ध रूसी रॉक बैंड के कार्यक्रम में दर्शकों का बड़ा समूह वहां जमा था। सेना जैसी वर्दी पहने 4 आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं, बम फेंके और फरार हो गए। आईएसआईएस-खुरासान ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

    Share:

    नेपाल में हिन्दू धर्म के प्रति अनास्था फैलाने अमेरिका ने खर्च किए 5 लाख डॉलर: ब्रिआन मास्ट

    Mon Mar 25 , 2024
    काठमांडू (kathmandu)। अमेरिकी संसद में नेपाल (Nepal in US Parliament) में हिन्दू धर्म के प्रति अनास्था फैलाने के लिए 05 लाख अमेरिकी डॉलर खर्च किए जाने का खुलासा हुआ है। यह खुलासा एक अमेरिकी सांसद (US parliamentarian) ने ही किया है। अमेरिका के सांसद ब्रिआन मास्ट ने संसद में एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved