• img-fluid

    जब आडवाणी और राजेश खन्ना में हुआ करीबी मुकाबला, कौन जीता; दिलचस्प कहानी

  • March 05, 2024

    नई दिल्‍ली (New Delhi)। नई दिल्ली लोकसभा सीट (New Delhi Lok Sabha seat)हमेशा बड़े नेताओं की हॉट सीट (leaders’ hot seat)रही है। यहां से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Prime Minister Atal Bihari Vajpayee)और लालकृष्ण आडवाणी(Lal Krishna Advani) चुनाव जीत चुके हैं। आजादी के बाद पहले आम चुनाव में महिला को सांसद चुना गया था। सुचेता कृपलानी इस सीट से चुनाव जीतने वाली पहली महिला थीं।

    भाजपा से बांसुरी स्वराज तो आप से सोमनाथ भारती उम्मीदवार


    नई दिल्ली लोकसभा सीट के चुनावी रण में भाजपा ने कद्दावर नेता रहीं दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को उतारा है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन ने इस सीट पर विधायक सोमनाथ भारती को टिकट दिया है। नई दिल्ली लोकसभा सीट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की विधानसभा भी है। लोकसभा चुनाव में यह सीट हमेशा हाईप्रोफाइल रही। दो बार सुचेता कृपलानी और एक बार मेहर चंद खन्ना को चुनाव जिताने के बाद नई दिल्ली के मतदाताओं ने 1967 के आम चुनाव में जनसंघ के प्रत्याशी एमएल सौंधी को जीत दिलाई थी।

    सीट से चार बार महिला सांसद जीतकर आईं

    अटल बिहारी वाजपेयी 1977 और 1980 में यहां से से चुनाव जीते तो वहीं पूर्व आडवाणी 1989 और 1991 का चुनाव जीत चुके हैं। वाजपेयी के कार्यकाल में कैबिनेट में शामिल रहे जगमोहन ने सबसे ज्यादा तीन बार इस सीट का प्रतिनिधित्व किया है। इसके बाद कांग्रेस से अजय माकन दो बार जीते। 2014 में भाजपा ने मीनाक्षी लेखी को उतारा था। नई दिल्ली ने चार बार महिला प्रत्याशी को सांसद चुना है।

    सबसे कड़ी टक्कर 1991 में रही थी

    नई दिल्ली लोकसभा सीट पर 1991 में सबसे दिलचस्प मुकाबला भाजपा के लालकृष्ण आडवाणी और कांग्रेस उम्मीदवार सुपरस्टार राजेश खन्ना के बीच हुआ था। रथ यात्रा के बाद आडवाणी का कद बढ़ा हुआ था तो राजेश खन्ना का क्रेज भी कम नहीं था। दोनों संगठनों ने चुनाव में दम लगाया। अंतिम चरण की मतगणना तक मुकाबला हुआ। इस चुनाव में आडवाणी ने राजेश खन्ना को 1589 वोट से हरा दिया।

    पिछले चुनाव में मतदान का गणित

    मतदान प्रतिशत- 56.87%

    पुरुष मतदान- 56.58%

    महिला मतदान- 57.24 %

    थर्ज जेंडर मतदान- 2.5%

    2019 में किसे कितने मिले वोट

    भाजपा मीनाक्षी लेखी- 5,04,206 54.77

    कांग्रेस अजय माकन- 2,47,702 26.91

    आप बृजेश गोयल- 1,50,342 16.33

    2014 में किसे कितने वोट

    भाजपा मीनाक्षी लेखी- 4,53,350 30.42

    आप आशीष खेतान- 2,90,642 19.51

    कांग्रेस अजय माकन- 1,82,893 12.27

    Share:

    WPL 2024 Points Table में RCB ने टॉप 3 में की वापसी, यूपी वॉरियर्स को लगा झटका

    Tue Mar 5 , 2024
    नई दिल्‍ली (New Dehli)। WPL 2024 Points Table में हर दिन बदलाव देखने (see change)को मिल रहा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी ने फिर से टॉप 3 (RCB again top 3)में वापसी कर ली है और सीजन का अपना तीसरा (his third of the season)मैच अपने होम क्राउड (home crowd)के सामने जीता है, क्योंकि बेंगलुरु […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved