• img-fluid

    दिग्विजय सिंह और उदित राज को पुलिस ने किया गिरफ्तार, EVM के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन

  • February 22, 2024

    इंदौर। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) से पहले फिर से ईवीएम का मामला गरमाने लग गया है, आज ईवीएम (EVM) के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) और उदित राज (Udit Raj) को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrest) किया गया है। बता दें, धरना जंतर-मंतर में तय था, लेकिन पुलिस ने परमिशन नहीं दी। ऐसे में परमिशन नहीं होने के बाद भी प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं (congress leaders) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।


    दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा- मुझे दो हफ़्ते पहले EVM हटाओ मोर्चा द्वारा 22/02/2024 को #EVM से देश में 2024 लोक सभा चुनाव ना कराने के मुद्दे को ले कर जंतर मंतर दिल्ली में शांति पूर्ण धरना देने का निमंत्रण प्राप्त हुआ था। जो मैंने स्वीकार किया। लेकिन 2 दिन पहले शांति पूर्ण धरने की स्वीकृति भी निरस्त कर दी गई।

    वही उदित राज ने कहा कि, EVM के ख़िलाफ जन्तर मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति माँगी था लेकिन दिल्ली पुलिस ने रद्द कर दी। हज़ारों लोगों को पुलिस ने भगा दिया और सैंकड़ों को गिरफ़्तार कर लिया। वैकल्पिक स्थल यूथ कांग्रेस कार्यालय पर हम हज़ारों जमा हुए जिनको दिग्विजय सिंह जी, दीपक बाबरिया जी, का दीपंकर भट्टाचार्य, महमूद पराचा जी आदि ने संबोधित किया। जब हम प्रदर्शन करना चाहे तो गिरफ़्तार कर लिया और अब संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में हैं।

    Share:

    Farmers Protest: केंद्र-पंजाब सरकार में आर-पार! गृह मंत्रालय के अलर्ट के बाद मान सरकार का आया ये जवाब

    Thu Feb 22 , 2024
    नई दिल्ली: किसान आंदोलन को लेकर दिल्ली से सटी सीमा पर बड़ी संख्या में पंजाब के किसानों के एकत्रित होने को लेकर गृह मंत्रालय और पंजाब सरकार के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. पंजाब सरकार ने राज्य में कानून की स्थिति बिगड़ने के गृह मंत्रालय के दावे को नकारते हुए कहा कि राज्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved