• img-fluid

    अमीषा पटेल फिर फंसी कानूनी मुश्किल में, 27 फरवरी को धोखाधड़ी मामले में पेश होने का आदेश

  • February 21, 2024

    मुंबई: ‘गदर 2’ की सकीना यानी एक्ट्रेस अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर एक बार फिर एक कानूनी मुश्किल में फंस चुके हैं। दरअसल, पैसे लेकर फिल्म न करने, धोखाधड़ी और चेक बाउंस के आरोपों वाला मामला रांची के सिविल कोर्ट में चल रहा है। जहां से अब एक्ट्रेस को 27 फरवरी को खुद उपस्थित होकर बयान दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।

    ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट डीएन शुक्ला की कोर्ट में सीआरपीसी की धारा 313 के तहत दोनों आरोपियों का बयान दर्ज किया जाएगा। यह मामला वर्ष 2018 का है। रांची के फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि म्यूजिक मेकिंग के नाम पर अमीषा पटेल ने उनसे ढाई करोड़ रुपये लिए थे। पैसे लेने के बाद भी उन्होंने म्यूजिक मेकिंग की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया।


    इसके साथ ही अमीषा पटेल पर फिल्म ‘देसी मैजिक’ बनाने के नाम पर अजय सिंह से ढाई करोड़ रुपए ऐंठने का भी आरोप लगाया गया है। दोनों के बीच जो कांट्रैक्ट हुआ था, उसके अनुसार जब फिल्म जून 2018 में रिलीज नहीं हुई तो अजय ने अमीषा से पैसे की मांग की। काफी टालमटोल के बाद अक्टूबर 2018 में ढाई करोड़ एवं 50 लाख रुपए के दो चेक दिए, जो बाउंस हो गए।

    इस मामले में अमीषा पटेल को उपस्थिति के लिए कई बार समन जारी हुआ था, इसके बावजूद वह अदालत में खुद या अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित नहीं हो रही थीं। वारंट जारी होने के बाद बीते साल 19 जून को उन्होंने सिविल कोर्ट में सरेंडर किया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें 10 हजार के दो बेल बांड पर जमानत दे दी थी।

    Share:

    प्रियंका गांधी के एक कॉल से तय हुआ सपा-कांग्रेस गठबंधन! यहां जानें अखिलेश यादव से क्या डील हुई

    Wed Feb 21 , 2024
    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले INDI अलायंस के बिखरते कुनबे को बड़ा सहारा मिला है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन को तय बता दिया है। बता दें कि बीते कई दिनों से दोनों दलों के बीच तनाव की खबरें लगातार सामने आ […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved