• img-fluid

    रेडियो की दुनिया के बादशाह अमीन सयानी का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस

  • February 21, 2024

    मुंबई। रेडियो (Radio) की दुनिया के जाने- माने अनाउंसर अमीन सयानी (Ameen Sayani) का निधन (death) हो गया है। 91 साल की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस (last breath) ली। मौत की वजह हार्ट अटैक (heart attack) को बताया जा रहा है। अमीन सयानी के निधन से उनका परिवार शोक में डूब गया है।

    अमीन सयानी ने मंगलवार की रात मुंबई के एक अस्पताल (Hospiatl) में अंतिम सांस ली। उनके बेटे राजिल सयानी ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया की अमीन सयानी को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। अंतिम संस्कार को लेकर उनके बेटे ने कहा कि वो इस पर जल्द अपडेट देंगे। इस दुख की घड़ी में अमीन सयानी के परिवार के साथ- साथ उनके फैंस भी सदमे में हैं।


    21 दिसंबर, 1932 को जन्मे अमीन सयानी रेडियो की दुनिया के सुपरस्टार थे। उन्होंने रेडियो को पहचान दिलाने में बड़ा योगदान दिया। ‘गीत माला’ उनके लोकप्रिय कार्यक्रमों में से एक है। इस एक शो ने अमीन सयानी को खूब पॉपुलैरिटी दिलाई। खूबसूरत आवाज और आकर्षक अंदाज के लिए वो अपने फैंस के बीच सुपरस्टार थे। अमीन सयानी ने अपने रेडिया करियर में 50 हजार से भी ज्यादा शोज किए।

    अमीन सयानी का ‘बहनों और भाइयों’ के साथ श्रोताओं को संबोधित करने का तरीका आज भी उतना ही ताजा है। अमीन सयानी रेडियो की दुनिया में बादशाह बनकर रहे थे। उनकी आवाज का जादू सुनने वाले को मंत्रमुग्ध कर देता था, जो अब सिर्फ यादों में रहेगी।

    Share:

    इंदौर में इंडियन फार्मा फेयर के दसवें संस्करण का आयोजन होगा

    Wed Feb 21 , 2024
    फार्मास्युटिकल उद्योग, मार्केटिंग कंपनी और मेडिकल इंडस्ट्री (Marketing Company and Medical Industry) के लिए ख़ास इंडियन फार्मा फेयर (Indian Pharme Fair) होने जा रहा है। इंडियन फार्मा  मीडिया के द्वारा इंडियन फार्मा फेयर (आईएफएफ) 2024 के दसवें संस्करण का आयोजन 15 से 16 मार्च 2024 तक शेरेटन ग्रांड पैलेस में होगा। फार्मास्युटिकल उद्योग, मार्केटिंग कंपनी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved