• img-fluid

    इंदौर: परदेशीपुरा इलाके में मिला पुलिसकर्मी का शव, डीसीपी बंगले पर था पदस्थ

  • February 10, 2024

    इंदौर। शहर के परदेशीपुरा क्षेत्र में पुलिसकर्मी की लाश मिली है। उसका नाम अशोक बोडाना ​​​​​​बताया जा रहा है। अशोक डीसीपी ट्रैफ़िक (डीआईजी) मनीष अग्रवाल की गाड़ी चलाता था। शुक्रवार शाम गाड़ी रिपेयर के लिए देने गए थे। गाड़ी छोड़ने के बाद उनका पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मोबाइल की अंतिम लोकेशन निकाली तो एलआईजी चौराहे की मिली। लोकेशन के आधार पर एमआईजी थाना में गुमशुदगी दर्ज करवा दी गई। शनिवार सुबह अशोक का सुभाष नगर में सड़क किनारे शव मिला। उनका मोबाइल गायब है। टीआई के मुताबिक, शरीर पर चोट के निशान नहीं है। साइलेंट अटैक भी हो सकता है। शव का पीएम करवाया जा रहा है।

    बेटे ने दर्ज करवाई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

    अफसर के बंगले पर ड्यूटी करने वाले एक पुलिसकर्मी का शव एक शौचालय के पास मिला। कल शाम को वह ड्यूटी करने के बाद खराब बाइक सुधारने के लिए गया था। इसके बाद लापता हो गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पस्ट होगा कि मामला हत्या, आत्महत्या या फिर सामान्य मौत का है। अभी उसका मोबाइल नहीं मिला है।

    ट्रैफिक डीसीपी मनीष अग्रवाल के बंगले पर ड्यूटी देने वाले देवास निवासी पुलिसकर्मी के बेटे ने एमआईजी थाने में रिपोर्ट लिखाई है कि उसके पिता अशोक बोड़ाना रोज ड्यूटी पर निकलते थे। इसके बाद शाम 7 बजे रोज घर आ जाते थे, लेकिन वे कल रात 9 बजे तक घर नहीं पहुंचे। इसके बाद बोड़ाना के बेटे ने पिता के दोस्त को फोन लगाया और पिता के बारे में पूछा तो पता चला कि ड्यूटी खत्म करने के बाद वह गाड़ी सुधराने के लिए एक गैरेज गए थे। गैरेज में गाड़ी खड़ी कर मालवा मिल की तरफ गए हैं। बाद में सुभाष नगर शौचालय के पास उनका शव मिला। हालांकि शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

    Share:

    धर्मेंद्र ने बदला अपना ऑनस्क्रीन नाम, डेब्यू के 64 साल बाद फैंस को दिया सरप्राइज

    Sat Feb 10 , 2024
    नई दिल्‍ली (New Dehli)। शाहिद कपूर(शाहिद कपूर) और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Veteran actor Dharmendra)का बेहद खास रोल (special role)है। वे इस फिल्म में शाहिद कपूर के दादा-जी की भूमिका (Role)में नजर आ रहे हैं। लेकिन, इस आर्टिकल में हम आपको उनके रोल के बारे […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved