• img-fluid

    MP लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बनाया पैनल, इन दिग्गजों को मैदान में उतारने की तैयारी

  • February 08, 2024

    भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों (Madhya Pradesh Assembly Elections) में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद भाजपा ने अब लोकसभा चुनाव 2024 (lok sabha election 2024) की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी लोकसभा चुनाव में भी चौंकाने वाला फैसला ले सकती है। बुधवार को लोकसभा और राज्यसभा चुनाव (Lok Sabha and Rajya Sabha elections) को लेकर भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई। इस बैठक में मध्यप्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों के पैनल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजे गए हैं। बैठक में कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने कहा, छिंदवाड़ा से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान (Former CM Shivraj Singh Chauhan) को भी चुनाव लड़ा सकते हैं। हालांकि इसे लेकर फिलहाल भाजपा में कोई फैसला नहीं हुआ है, लेकिन इस तरह की चर्चाएं जरूर शुरू हो गई हैं।

    27 फरवरी को मध्यप्रदेश में पांच राज्यसभा की सीटों पर मतदान होना है। ऐसे में भाजपा जल्द ही राज्यसभा के उम्मीदवारों के नाम घोषित करेगी। ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा राज्यसभा उम्मीदवारों के साथ ही मध्यप्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर सकती है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि मुरैना लोकसभा सीट पर निवर्तमान सांसद रहे नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया, ब्रजराज सिंह के नाम पैनल में शामिल किए गए हैं। जबकि जबलपुर सीट पर निवर्तमान सांसद रहे राकेश सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रहलाद पटेल, आशीष दुबे, सुशील तिवारी के नाम शामिल हैं।


    सूत्रों का कहना है कि सीधी सीट पर रीती पाठक, शरदेंदु तिवारी, कांतदेव सिंह के नाम शामिल किए गए हैं। दमोह सीट पर प्रहलाद पटेल, ऋषि लोधी, प्रद्युम्न सिंह लोधी, जयंत मलैया के नाम शामिल किए गए हैं। वहीं होशंगाबाद सीट से सीताशरण शर्मा, रामपाल सिंह, नरेंद्र पटेल, विजयपाल सिंह के नाम शामिल किए गए हैं। छिंदवाड़ा सीट पर भाजपा जिलाध्यक्ष बंटी साहू, नत्थन शाह, मोनिका शाह के नाम शामिल किए गए हैं।

    कैलाश विजयवर्गीय एलान कर रहे हैं कि शिवराज सिंह चौहान छिंदवाड़ा सीट पर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। छिंदवाड़ा ही वो एकमात्र सीट है, जो कांग्रेस के पास है और शेष 28 सीटें भाजपा के पास हैं। छिंदवाड़ा से वर्तमान में कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ सांसद हैं। कमलनाथ परिवार के कब्जे वाली इस सीट को भाजपा हर हाल में इस बार अपने पाले में लाना चाहती है। वहीं बीते कुछ दिनों से चर्चाएं चली हैं कि खुद कमलनाथ या उनके बेटे नकुलनाथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि कमलनाथ की ओर से इन सारी बातों का खंडन किया गया है। इसी बीच अब नई चर्चा कैलाश विजयवर्गीय के माध्यम से सामने आई है कि शिवराज सिंह चौहान को छिंदवाड़ा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है।

    अप्रैल में रिक्त हो रहीं मध्यप्रदेश से राज्यसभा की पांच सीटों पर आगामी 27 फरवरी को चुनाव होना है। भाजपा के धर्मेंद्र प्रधान, एल मुरुगन, अजय प्रताप सिंह, कैलाश सोनी और कांग्रेस के राजमणि पटेल का कार्यकाल खत्म हो रहा है। भाजपा के कब्जे वाली चार सीटों में से दो सीटों पर धर्मेंद्र प्रधान और एल मुरुगन फिर राज्यसभा जा सकते हैं। दो सीटों पर जयभान सिंह पवैया, लाल सिंह आर्य, विनोद गोटिया, रंजना बघेल के नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजे गए हैं।

    Share:

    ग़ैर कानूनी कालोनाईजऱों पर शिकंजा कसने के लिए नया कानून बनाना बेहद जरूरी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

    Thu Feb 8 , 2024
    चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री (Chief Minister of Punjab) भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) ने कहा कि ग़ैर कानूनी कालोनाईजऱों पर (On Illegal Colonizers) शिकंजा कसने के लिए (To tighten the Noose) नया कानून बनाना (To Make New Law) बेहद जरूरी (Is Very Important) । मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य में […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved