• img-fluid

    इंदौर के पथक ग्रुप ने किया अटारी बॉर्डर पर परफॉर्म

  • February 01, 2024

    • इससे पहले केदारनाथ में बना चुके हैं रिकॉर्ड

    इंदौर। इंदौर के एक पथक ग्रुप ने अटारी बॉर्डर पर परफॉर्म किया। ग्रुप के 50 सदस्यों ने यहां 26 जनवरी के दिन भारत माता की धुन बजाकर देशभक्ति का अलख जगा दिया। इससे पहले भी ग्रुप पिछले साल अप्रैल में केदारनाथ में परफॉर्म कर वल्र्ड रिकॉर्ड बना चुका है। इंदौर के श्री हनुमंत ध्वज पथक समूह ने बीएसएफ के अप्रूवल के बाद अटारी बॉर्डर पर 50 लोगों की टीम के साथ इंडियन थीम पर परफॉर्म किया। इसके लिए पथक ग्रुप ने खासतौर पर भारत माता की धुन तैयार की थी। श्री हनुमंत ध्वज पथक एक ढोल समूह है, जो भारतीय संस्कृति को प्रेजेंट करता है।


    2022 में 15 लोगों के साथ शुरू हुआ ये ग्रुप अब इतना बड़ा हो चुका है कि अब इसमें 250 से ज्यादा सदस्य जुड़ चुके हैं। वहीं इन 2 सालों में ग्रुप सौ से अधिक परफॉर्मेंस कर चुका है। ग्रुप के शशांक सुरोशे ने बताया कि हमारे ग्रुप में 50 से 60 लड़कियां हैं, जो पूरे जोश से भारतीय संस्कृति को रिप्रेजेंट करती हैं। सुरोशे ने बताया कि अप्रैल 2023 में केदारनाथ में 11700 फीट की ऊंचाई पर माइनस 8 डिग्री सेल्सियस में परफॉर्म करके रिकॉर्ड बना चुके हैं। इतनी ऊंचाई पर परफॉर्म करने वाला यह पहला पथक है। इसी के साथ श्री रणजीत अष्टमी पर भी सौ ढोल के साथ यह ग्रुप परफॉर्म कर चुका है।

    Share:

    कैलोद करताल में खजराना गणेश मंदिर की जमीन पर बनेगा अस्पताल

    Thu Feb 1 , 2024
    इंदौर। शहर के प्रमुख और प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर को अब और अधिक भव्य और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाया जाएगा। साथ ही राऊ के कैलोद करताल में जो जमीन है उस पर अस्पताल का निर्माण भी दानदाताओं के सहयोग से कराया जाएगा। कलेक्टर आशीष सिंह ने कल मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक में नए […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved