• img-fluid

    कांग्रेस में एक सीट को लेकर भारी खींचतान…

  • January 30, 2024

    • राज्यसभा का वादा अरुण यादव से दावेदार कमलनाथ और पटवारी

    भोपाल। मप्र में राज्यसभा की खाली हो रही 5 सीटों के लिए चुनाव आयोग ने कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन सीटों में 4 भाजपा और एक कांग्रेस केा मिलेगी। एक सीट के लिए कांग्रेस में भारी खींचतान चल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी राज्यसभा जाना चाहते हैं। जबकि राज्यसभा के लिए प्रबल दावेदार पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव हैं। अब देखना यह है कि पार्टी हाईकमान राज्यसभा किसे भेजता है।


    कांग्रेस नेतृत्व ने 2018 के विधानसभा चुनाव में अरुण यादव को बुधनी सीट से शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनाव में उतारा था। बुधनी से यादव की हार तय थी, फिर भी उन्होंने पार्टी के आदेश को मानकर चुनाव लड़ा। हालांकि तब पार्टी ने यादव से वादा किया था , उन्हें राज्यसभा भेजा जाएगा। इसके बाद से अभी तक कांगे्रस नेतृत्व ने अपना वादा पूरा नहीं किया है। ऐसे में अब यह माना जा रहा है कि राजमणि पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद कांग्रेस फिर से किसी ओबीसी नेता को राज्यसभा भेज सकती है। जिसमें अरुण यादव का नाम सबसे आगे है। हालांकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी राज्यसभा के लिए प्रयासरत हैं। यह बात अलग है कि वे हाल ही में विधानसभा चुनाव हार गए थे।

    कमलनाथ छोडऩा चाहते हैं मप्र
    पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस मप्र में विधानसभा चुनाव हार गई है। इसके बाद से कमलनाथ भी मप्र में ज्यादा समय नहीं दे रहे हैं। हालांकि वे यह दावा जरूर कर रहे हैं कि मप्र नहीं छोड़ेंगे। लेकिन कांग्रेस सूत्र बताते हैं कि वे भी राज्यसभा के जरिए फिर से दिल्ली की राजनीति में लौटना चाहते हैं। हालांकि पार्टी उन्हें राज्यसभा भेजेगी, इसकी संभावना बेहद कम ही दिखाई दे रही है।

    Share:

    24 कमरों वाला हैरिटेज होटल महाशिवरात्रि बाद शुरू होगा..रूम में से होंगे महाकाल के शिखर दर्शन

    Tue Jan 30 , 2024
    उज्जैन। पुराने महाराजवाड़ा स्कूल (Maharajwada School) को हैरिटेज होटल (Heritage Hotel) बनाने का काम लंबे समय से चल रहा है और 24 कमरों का यह होटल महाशिवरात्रि बाद ही शुरू हो पाएगा। होटल के कमरे में से महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) के शिखर के दर्शन होंगे। स्टेट टाइम के महाराजवाड़ा (Maharajwada) को होटल का लुक […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved